एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोट वापस लिए जाने पर चिंदबरम ने उठाए सवाल तो निर्मला सीतारमण बोलीं, 'कम से कम उन्हें तो नहीं बोलना चाहिए'

P Chidambaram: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात कर रही थीं.

Finance Minsiter Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार (29 मई) को दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बयान की आलोचना की. सीतारमण कहा कि इस तरह के मामलों में पूर्व वित्त मंत्री को हमपर दोष लगाना अच्छा नहीं लगता. 

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बात कर रही थीं. इससे पहले पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा था कि दो हजार रुपये का नोट जारी करने और बाद में इसे वापस लेने से भारतीय मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ है.

अर्थव्यवस्था बढ़ने के कम आसार

उन्होंने यह भी कहा कि प्रमुख आर्थिक संकेतक नीचे की ओर इशारा कर रहे हैं और इस बात का भरोसा कम है कि अर्थव्यवस्था उच्च वृद्धि के रास्ते पर पहुंच जाएगी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी और लोगों से इसे 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा.

संदेह करना पूर्व वित्त मंत्री के लिए अच्छा नहीं

चिदंबरम की टिप्पणियों के बारे में पूछने पर सीतारमण ने कहा, "इस प्रकार के मामलों में मुद्रा, केंद्रीय बैंक के फैसले पर संदेह करना पूर्व वित्त मंत्री के लिए अच्छा नहीं है, जो इस मंत्रालय में रह चुके हैं." उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम सभी के लिए यह बेहतर होगा कि हम स्थिति को समझें और जिस कार्यालय में वह रह चुके हैं, उसके बारे में उचित टिप्पणी करें और राय देते समय हल्की बात न करें."

केंद्रीय मंत्री सीतारमण ने कहा, 2000 रुपये के नोट पर फैसला आरबीआई का था. जब नोटबंदी हुई थी तो लोगों को पैसे उपलब्ध कराने के लिए 2000 का नोट लाया गया था. अब क्लीन करंसी की पॉलिसी के तहत 2000 के नोट वापस लिए जा रहे हैं. कांग्रेस तो अपने समय जब संसद में सवाल पूछे जाते तो, जवाब नहीं देते थे. 

ये भी पढ़ें: Delhi Murder Case: 'फोन पर साहिल से झगड़ा कर रही थी और...', नाबालिग की हत्या पर दोस्त नीतू की मां ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget