एक्सप्लोरर

आईटी विभाग का एक्सिस बैंक पर छापाः फर्जी कंपनियों के 60 करोड़ बरामद

नोएडा: आयकर विभाग ने नोएडा के सेक्टर-51 में मौजूद एक्सिस बैंक की शाखा में छापा मार कर 20 फर्जी कंपनियों के खातों से 60 करोड़ रूपये बरामद किए हैं.

एक्सिस बैंक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. अब आयकर विभाग की जांच यूनिट ने एक और बड़ा खुलासा किया है. नोएडा के सेक्टर 51 में ऐक्सिस ब्रांच में 20 फर्जी कंपनियों के खाते मिले हैं. इन खातो में नोटबंदी के बाद 60 करोड़ रुपये जमा कराए गए. बताया जा रहा है कि इन बोगस कपंनियों के ज्यादातर निदेशक मजदूर और छोटे तबके वाले लोग हैं. एक्सिस बैंक में गड़बड़झालों की खबरों के बीच दो दिन पहले रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया था कि बैंक का लाइसेंस रद्द नहीं होगा.

आयकर विभाग के नोएडा कार्यालय के संयुक्त निदेशक संजीव यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर आयकर विभाग की एक टीम ने सेक्टर-51 स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में छापा मारा जहां से 20 फर्जी कंपनियों के खातों का पता चला. दिल्ली से सटे नोएडा की इस शाखा में 20 फर्जी खातों में नोटबंदी के बाद जमा हुए 60 करोड़ रुपए. यादव ने बताया कि हमें पता चला कि ये सभी खाते मजदूर, किसानों के नाम पर खोले गये हैं.

आयकर विभाग की एक टीम ने पहले पाया था कि एक ज्वेलर ने नोटबंदी के दौरान 600 करोड़ रूपये के मूल्य की सोने की ईंटें बेची थी और उसका खाता भी इसी बैंक में है. आयकर विभाग की छापेमारी की खबर सुनकर नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक्सिस बैंक पर गये पत्रकारों और फोटोग्राफरों के साथ बैंक के मैनेजर और कर्मचारियों ने बदसलूकी की. बाद में बैंक मैनेजर को पत्रकारों से माफी मांगनी पड़ी.

बिहार में भी काले को सफेद करने का खेल सामने आया है. गया में बैंक ऑफ इंडिया के दर्जनों फर्जी एकाउंट में जमा कराए गए 200 करोड़ रूपये.  बैंक मैनेजर से पूछताछ की जा रही है.  गया शहर के जीबी रोड के बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद पता चला कि यहां अब तक करीब 50 फर्जी खातों में 200 करोड़ रूपये जमा किये गए हैं. इन खातों की आयकर विभाग जाँच कर रहा है. बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है, शक है कि बिना ग्राहकों की जानकारी के ही इनके खातों में बड़ी रकम जमा कराई गई .

आयकर विभाग की टीम ने मोती टेक्सटाइल मिल के मालिक मोती लाल के यंहा भी छापेमारी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
गौरव गोगोई ने असम कांग्रेस से चार नेताओं को किया बाहर, जानें कारण
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget