एक्सप्लोरर

ICMR की स्टडी में खुलासा- वैक्सीन की दोनों डोज लेने वालों की कोरोना की दूसरी लहर में कम हुईं मौतें

वैक्सीन की दो डोज कोरोना की दूसरी लहर में मौतों को रोकने में कामयाब रही हैं.आईसीएमआर की एक स्टडी के अनुसार दूसरी लहर में दो डोज हाई रिस्क वाले लोगों में कोविड -19 मौतों को रोकने में सफल रही. 

 नई दिल्लीः कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जाहिर की जा रही आशंकाओं के बीच शुक्रवार को नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने आईसीएमआर की एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि दूसरी लहर के दौरान वैक्सीन की दो डोज ने हाई रिस्क वाले पुलिसकर्मियों के बीच 95 प्रतिशत कोविड -19 मौतों को रोका है. देश में दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है.

आईसीएमआर की स्टडी में तमिलनाडु में 1,17,524 पुलिसकर्मियों के बीच वैक्सीन की प्रभावशीलता का आकलन किया गया. उन्होंने कहा कि इनमें से 67,673 पुलिसकर्मियों को दो डोज और 32,792 को एक डोज दी जा चुकी थी जबकि 17,059 पुलिसकर्मियों का टीकाकरण नहीं हुआ था.

दोनों डोज लेने वालों में मृत्यु दर 0.06 फीसदी  
डॉ. पॉल ने कहा कि वैक्सीन नहीं लगवाने वाले 17,059 पुलिसकर्मियों में से 20 की मौत कोविड-19 के कारण हुई, जबकि कम से कम एक डोज लेने वाले पुलिसकर्मियों में केवल 7 ऐसी मौतें हुई हैं.वहीं, वैक्सीन की दो डोज वाले 67,673 पुलिसकर्मियों में से केवल चार की मौत हुई. पॉल ने कहा कि इस प्रकार वैक्सीन नहीं लगवाने वाले प्रति एक हजार पुलिस पुलिसकर्मियों में मृत्यु दर 1.17 फीसदी होती है.  वैक्सीन की एक डोज लेने वालों में प्रति एक हजार पर मृत्यु दर 0.21 फीसदी और दोनों डोज लेने वालों में मृत्यु दर 0.06 फीसदी रही.

देशभर में दी जा चुकी 39.53 करोड़ से ज्यादा डोज
गौरतलब है कि देशभर में कुल 39 करोड़ 53 लाख 43 हजार 767 कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है. जिसमें 31करोड़ 61 लाख 16 हजार 189 लोगों को पहली और 7 करोड़ 92 लाख 27 हजार 578 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है. 

यह भी पढ़ें-

Punjab Politics: कैप्टन की नाराजगी के बीच सिद्धू को मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान? आज एलान संभव

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार की वॉर्निंग, कहा- अगले 125 दिन बेहद महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget