एक्सप्लोरर

कोरोना पर आज 19वीं बार ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की हुई बैठक

देश में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या 16 लाख के पार हो गई है. कोरोना पर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर की बैठक हुई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए.

नई दिल्ली: शुक्रवार को कोरोना को लेकर बनी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक हुई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मामलों के मंत्री डॉ. एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी, केमिकल व फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडवीया और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल हुए. इनके साथ इन मंत्रालय के बड़े अधिकारी भी शामिल हुए है.

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जानकारी दी

1- दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत में हालात काफी बेहतर.

2- भारत में 10 लाख से ज्यादा मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

3- भारत में रिकवरी रेट यानी कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 65.54% हो गई है.

4- वही देश में कुल मरीजों में से सिर्फ 33.27% एक्टिव केस है जिनका इलाज चल रहा है.

5- कोरोना संक्रमण की वजह से भारत में मृत्यु दर घट कर 2.18% हो गई है.

6- जिन मरीजों का इलाज चल रहा है उनमें से भी 0.28% मरीज वेंटीलेटर पर है, 1.61% मरीज आईसीयू सपोर्ट पर है और 2.32% मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है.

7- कोरोना संक्रमण की जांच करने के लिए 1331 लैब है जिनमें से 911 सरकारी और 420 निजी लैब है.

8- 30 जुलाई को भारत में रिकॉर्ड 6,42,588 सैंपल कोरोना की जांच के लिए गए.

9- अब तक भारत में 1.88 करोड से ज्यादा सैंपल की जांच हुई है.

इसके अलावा हेल्थकेयर लॉजिस्टिक्स के लिहाज से  कुल मिलाकर 268.25 लाख N95 मास्क, 120.40 लाख पीपीई किट और 1083.77 लाख एचसीक्यू टैबलेट राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों और केंद्रीय संस्थानों को दिए गए हैं. वहीं पीपीई, मास्क, वेंटिलेटर और एचसीक्यू जैसे ड्रग्स के निर्माण के लिए विभिन्न क्षेत्रों की घरेलू उत्पादन क्षमताओं में बढ़ोतरी के बारे में भी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स को जानकारी दी गई.

नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के डायरेक्टर एसके सिंह ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स को जानकारी दी कि भारत में लगातार करोना से ठीक होने की दर बढ़ रही है. इस वक्त भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 65.54% है. सबसे ज्यादा रिकवरी रेट दिल्ली का है, जो की इस समय 89.08% है और इसके बाद हरियाणा का है 79.82%. वहीं सबसे कम रिकवरी रेट 39.36% कर्नाटक का है.

वहीं इस कंटेनमेंट जोन प्लान, एंटीजन टेस्ट, डोर तो डोर सर्च, आइसोलेशन फैसिलिटी, ट्रेसिंग और टेस्ट जैसी जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें.

जम्मू-कश्मीर: करीब एक साल बाद रिहा हुए सज्जाद लोन, बोले- जल्दी बहुत कुछ साझा करूंगा

राज ठाकरे बोले- कोरोना के मद्देनजर राम मंदिर ‘भूमि पूजन’ को अभी टाला जा सकता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget