एक्सप्लोरर

दिल्ली: पटाखा फैक्ट्री में आग से 17 की मौत, फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार

शुरुआती जांच में पता चला है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई, आग किन कारणों से लगी इसकी अभी जांच चल रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली में बवाना के सेक्टर 5 की एक फटाखा फैक्ट्री में शनिवार शाम के करीब 6.30 बजे आग लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं लेकिन बड़ा सवाल अभी भी बरकरार है कि आखिर 17 मौतों का जिम्मेदार कौन?

कुल 17 जिंदगियां खत्म, आठ महिलाएं शामिल रात होते-होते इस आग ने 17 जिंदगियां छीन ली, मरने वालों में आठ महिलाएं हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई, आग किन कारणों से लगी इसकी अभी जांच चल रही है.

पटाखा फैक्ट्री का मालिक गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री के मालिक मनोज जैन गिरफ्तार कर लिया है. मनोज पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. मनोज जैन का कहना है कि वो पटाखा फैक्ट्री का अकेला मालिक है. लेकिन जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री का एक और मालिक है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बीजेपी मेयर के बयान पर विवाद उत्तरी बीजेपी की मेयर प्रीति अग्रवाल के बयान पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसमें वो कुछ लोगों से कह रही हैं कि फैक्ट्री की लाइसेंसिंग उनके पास है इसलिए वो कुछ नहीं बोल सकतीं. प्रीति अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. अभी इस पर बीजेपी या प्रीति अग्रवाल की ओर से कोई सफाई नहीं आई है.

दिल्ली सरकार ने किया मुआवजे का एलान देर शाम घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, "घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. मृतकों के परिवार और घयलों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं हो सकती. दिल्ली सरकार मृतक के परिवारों को पांच लाख और घायलों को इलाज के लिए एक लाख रुपये मुआवजा देगी.''

बिना एनओसी चल रही थी फैक्ट्री फटाखा फैक्ट्री में लगी आग ने वहां मौजूद हर चीज को अपने लपेटे में ले लिया. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ जिसकी वजह से आग और तेजी से फैल गई. दिल्ली फायर विभाग के अधिकारी के मुताबिक पटाखा फैक्ट्री बिना एनओसी के चल रही थी.

एक दर्जन फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब एक दर्जन गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में घंटों लग गए और तब तक देर हो चुकी थी. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया.

छुट्टी के दिन ओवरटाइम कर रहे थे लोग बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार के दिन छुट्टी होती है, जो भी फैक्ट्री में थे वो सभी ओवर टाइम कर रहे थे. आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला. आग में लोग इतनी बुरी तरह से झुलस गए, उनकी पहचान करना मुश्किल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget