एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव: कांग्रेस के 16 उम्मीदवारों को 3000 वोटों से कम के अंतर से मिली हार

गुजरात विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के 16 उम्मीदवार 3000 से कम वोटों के अंतर से हारे हैं. इनमें से तीन को 1000 से भी कम मतों से हार का सामना करना पड़ा

अहमदाबाद: सोमवार को गुजरात में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. नतीजों में बीजेपी को एक बार फिर सत्ता की चाभी मिली है तो वहीं कांग्रेस ने भी 2012 के मुकाबले इस बार काफी बेहतर प्रदर्शन किया हैं. बीजेपी को गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से कुल 99 सीटें मिली हैं तो वहीं कांग्रेस को यहां 77 सीटों पर जीत मिली हैं. वैसे तो बीजेपी की पूर्ण बहुमत से जीत हुई है लेकिन इन नतीजों को अलग-अलग तरीकों से आंका जा रहा है.

गुजरात विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के 16 उम्मीदवार 3000 से कम वोटों के अंतर से हारे हैं. इनमें से तीन को 1000 से भी कम मतों से हार का सामना करना पड़ा. इसका मतलब है कि इन सभी सीटों पर कांग्रेस ने बीजेपी को जोरदार टक्कर दिया है.

गोधरा में सी के राउलजी ने महज 258 मतों के अंतर से जीत हासिल की. राउलजी इसी सीट से पिछली विधानसभा में कांग्रेस के विधायक थे. वह इस साल राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. इन्होंने कांग्रेस के राजेंद्र सिंह परमार को हराया जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जसवंत सिंह परमार को 18 हजार 856 मत मिले. इसी सीट पर 3050 लोगों ने नोटा का बटन दबाया. इस क्षेत्र में अच्छी खासी मुस्लिम आबादी है.

ढोलका विधानसभा सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह चूड़ासामा ने कांग्रेस के अश्विनभाई राठौड़ को 327 मतों के मामूली अंतर से हराया. इस सीट पर 2347 लोगों ने नोटा का बटन दबाया जबकि निर्दलीय उम्मीदवार शक्तिसिंह सिसिदिया को 4222 मत मिले.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सौरभ पटेल बोटाड सीट पर कांग्रेस के डी एम पटेल को सिर्फ 906 मतों के अंतर से हरा सके. पटेल आनंदी बेन पटेल सरकार में राज्य के वित्त मंत्री थे और पिछली विधानसभा में वड़ोदरा की अकोटा सीट से चुने गए थे. इस बार उन्हें बोटाड से उतारा गया.

इसी तरह वीजापुर में बीजेपी के रमनभाई पटेल कांग्रेस के नाथभाई पटेल को 1164 मतों के अंतर से ही हरा पाए. यह अंतर नोटा के पक्ष में पड़े वोट से भी कम है. नोटा के पक्ष में पड़े 1280 वोट पड़े थे. वहीं कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया और सिद्धार्थ पटेल को1855 और 2839 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा.

कम अंतर से मिली हार यह दर्शाती है की कांग्रेस ने बीजेपी को गुजरात में जोर दार टक्कर दिया. इस चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस दोनो ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
‘आंखों के सामने मां को मरते देखा’, कोलकाता हादसे के बाद बेटे ने बयां किया दर्द
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
कोलकाता हादसे के घायलों से मिलेंगे गृहमंत्री अमित शाह, CM शुभेंदु से की बात
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या रहा कारण, बड़ी बातें
भीड़, बारिश और माइक पर अनाउंसमेंट... कोलकाता हादसे का क्या कारण, बड़ी बातें

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget