एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में एक जून से घर से होंगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या होगा नियम

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल मार्च में राज्य में सभी स्कूलों को बंद कर दिया था और कहा था कि वह 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को छोड़कर बाकी सभी को बिना परीक्षाएं कराए अगली कक्षा में प्रोन्नत कर देगी.

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक जून से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं कराएगा जिसमें छात्रों को चयनित केंद्रों से प्रश्नपत्र लेने, उन्हें घर ले जाने और पांच दिन के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा कराने की अनुमति दी जाएगी. बोर्ड के सचिव वी के गोयल द्वारा शनिवार देर शाम जारी एक आदेश के अनुसार, बोर्ड ने कोविड-19 महामारी और राज्य के 2.86 लाख से अधिक छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर इस तरीके से परीक्षाएं कराने का फैसला किया है.

आदेश में कहा गया है कि 12वीं कक्षा के छात्रों को चयनित केंद्रों से प्रश्नपत्र और खाली उत्तर पुस्तिका लेने के लिए एक जून से पांच जून तक पांच दिनों का समय दिया जाएगा. वे इन पांच दिनों में से किसी भी दिन प्रश्नपत्र ले सकते हैं. इसमें कहा गया है कि छात्रों को प्रश्नपत्र लेने की तारीख से पांच दिनों के भीतर अपने-अपने केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी.

गोयल ने कहा कि उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र ने एक जून को प्रश्नपत्र लिया है तो उसे कामकाजी घंटों के दौरान छह जून तक उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी. जो निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करा पाएंगे, उन्हें अनुपस्थित मान लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिका रविवार और छुट्टी वाले दिन भी जमा करायी जा सकती हैं. छात्रों को केवल अपने विषयों के प्रश्नपत्र लेने की सलाह दी जाती है. उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों की मदद लेने के बजाय खुद से जवाब लिखने चाहिए.

गोयल ने कहा कि उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर और तारीख संबंधी सभी जानकारियां होनी चाहिए. छात्रों को उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के साथ ही निजी तौर पर उत्तर पुस्तिका जमा कराने आना होगा.

गोयल ने कहा कि अगर कोई छात्र उत्तर देने के लिए 20 पृष्ठ लेता है तो उसे उतने ही पृष्ठ अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे, चाहे वे खाली ही हों. बोर्ड पोस्ट या कुरियर से भेजी गई उत्तर पुस्तिका को स्वीकार नहीं करेगा.

उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के लिए प्रश्न पत्र लेते और उत्तर पुस्तिका जमा कराते वक्त सामाजिक दूरी का पालन करना तथा मास्क पहनना अनिवार्य है. बोर्ड ने 19 मई 2021 को छात्रों की आंतरिक परीक्षा के नंबरों के आधार पर 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए थे.

बच्चों में कोरोना के बाद एमआईएस-सी ने बढ़ाई चिंता, दिल-गुर्दे हो सकते हैं प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
‘गोरखा मुद्दे के समाधान...’, अमित शाह संग बैठक के बाद बोले नीरज जिम्बा
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- 'बेतुकी और बकवास बातें...'
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget