एक्सप्लोरर

नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ से 12 लोगों की मौत, असम और मणिपुर में हालत बहुत खराब

मणिपुर में चार और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत के साथ नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ रास्तों पर ट्रेन सेवा ठप होने और सड़कों के बह जाने से असम, त्रिपुरा और मणिपुर में स्थिति ज्यादा खराब है.

गुवाहाटी/अगरतला: नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ से स्थिति बेहद खराब हो गई है. मणिपुर में चार लोगों और त्रिपुरा में एक व्यक्ति की मौत के साथ क्षेत्र में बाढ़ से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ रास्तों पर ट्रेन सेवा ठप होने और सड़कों के बह जाने से असम, त्रिपुरा और मणिपुर में स्थिति ज्यादा खराब है. असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ने के साथ राज्य के सात जिलों में तकरीबन चार लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक होजाई, कर्बी आंगलांग पूर्व, कर्बी आंगलांग पश्चिम, गोलाघाट, करीमगंज, हैलाकांडी और कछार जिले में 3.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ से हुई घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा (2.06 लाख) लोग हैलाकांडी और करीमगंज में (तकरीबन 1.33 लाख लोग) प्रभावित हुए हैं.

बंदरखल और दामछड़ा स्टेशनों के बीच जमीन खिसकने के कारण लामडिंग बदरपुर खंड पर रेल सेवा ठप है. मणिपुर में बाढ़ग्रस्त दो जिलों में 1.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और स्थिति काफी खराब है. आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि इंफाल घाटी में स्थिति बदतर हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक बाढ़ से लगभग 12,500 मकान क्षतिग्रस्त हो गये और 5,200 लोग क्षेत्र छोड़कर बाहर चले गये है.

मणिपुर में बाढ़ के कारण खराब स्थिति पर चिंतित राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने कहा कि वो बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राज्यपाल राहत कोष में एक दिन का वेतन देंगी. हेपतुल्ला ने कहा कि राजभवन के तमाम कर्मचारी एक दिन के वेतन का योगदान देंगे और दूसरों से भी मदद की अपील की गई है.

त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई. बारिश के कारण खोवई नदी का पानी कुछ और इलाकों में घुस गया जिससे हजारों लोग बेघर हो गये और सड़कों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचा. बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

बाढ़ से उनाकोटी जिले में कलीलाशहर सब डिविजन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है . बाढ़ के कारण 21,000 से ज्यादा लोग अब भी राहत शिविरों में हैं. मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कलीलाशहर सब डिविजन का दौरा किया . मिजोरम में बाढ़ के कारण अब तक 1,066 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

राज्य आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सबसे ज्यादा दक्षिण मिजोरम का लुंगलेई जिला प्रभावित हुआ है. तलाबुंग कस्बा और पास के गांव बाढ़ की चपेट में है. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 54 से मलबा हटाने का कार्य किया गया. बाढ़ के कारण सड़क का एक हिस्सा बह गया है.

अन्य बड़ी ख़बरें देशभर में धूमधाम मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई पत्रकार शुजात बुखारी की हत्याकांड में एक संदिग्ध गिरफ्तार, ISI ने रची थी साजिश मौत सामने थी फिर भी बेखौफ जवाब देते दिखे औरंगजेब, आतंकियों का बनाया आखिरी वीडियो वायरल अटल बिहारी वाजपेयी की हालत स्थिर, कुछ दिनों में एम्स से छुट्टी मिलने के आसार LG ऑफिस में छठे दिन भी जारी है केजरीवाल का धरना, बोले- लड़ेंगे और जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
'भले ही गोली मार दें...' वंदे मातरम पर कांग्रेस सांसद का बड़ा बयान
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget