एक्सप्लोरर

12 August Big Events: पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा, वायनाड में होंगे राहुल गांधी... जानें आज के अहम इवेंट्स

12 August Big Events: लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी शनिवार दोपहर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. वहीं, जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल बीजेपी के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे.

12 August Big Events: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार (12 अगस्त) के दौरे पर जाएंगे, जहां 100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास स्मारक स्थल का शिलान्यास करेंगे. साथ ही दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. प्रधानमंत्री करीब 2.15 बजे मध्य प्रदेश के सागर जिला पहुंचेंगे. 

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रहे हैं. सांसदी बहाल होने के बाद राहुल गांधी का ये पहला वायनाड दौरा है. वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे. आइए जानते हैं आज दिन भर के प्रमुख इवेंट क्या हैं.

मध्य प्रदेश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के सागर पहुंचेंगे. पीएम मोदी यहां संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे. 100 करोड़ रुपये की लागत से इस स्थल का निर्माण हो रहा है. साथ ही पीएम 1580 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली दो सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री द्वारा कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण का भी कार्यक्रम है.

वायनाड (केरल)- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंच रहे हैं. मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक के बाद इसी 7 अगस्त को उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई थी. वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके पहले राहुल गांधी 11 अप्रैल को वायनाड गए थे. कांग्रेस नेता ने उस दौरान एक रोड शो किया था, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे.

दिल्ली- लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर ये प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है. वे संसद से निलंबित किए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साध सकते हैं. एक दिन पहले शुक्रवार को संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन उन्हें लोकसभा से निलंबित कर दिया गया था. 

कोलकाता-  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पश्चिम बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है. वे सुबह 10.15 बजे हावड़ा में पंचायती राज सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. दोपहर करीब 3 बजे पंचायत चुनावों में पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और चुनावी हिंसा के पीड़ितों से साइंस सिटी ऑडिटोरियम में मुलाकात करेंगे. शाम 8 बजे पश्चिम बंगाल बीजेपी के कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे. दोपहर में उनका शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के घर जाने का कार्यक्रम है.

अमहदाबाद- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे. अमित शाह सुबह 10:30 बजे गांधीधाम स्थित इफको कांडला नैनो डीएपी इकाई में -इफको नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे. दोपहर 2 बजे कच्छे के कोटेश्वर में बीएसएफ के मूरींग प्लेस का भूमि पूजन व विभिन्न परियोजनाओं का ई-लोकार्पण करेंगे. शाम 6 बजे भुज जेल में कैदियों के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ट्रांसफॉर्मेशन @75 समारोह में हिस्सा लेंगे.

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को दो दिन के दौरे पर गोरखपुर आएंगे, जहां वे एथेनॉल प्‍लांट का शिलान्‍यास और वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी सुबह 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे. वे गोरखपुर के गीडा (औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के सेक्‍टर 26 में एथेनॉल प्‍लांट का शिलान्‍यास करेंगे. रविवार 12 अगस्‍त को सुबह 11 बजे गोरखपुर के मोतीराम अड्डा में सवा लाख वर्ग फुट में बने वेयरहाउस का उद्घाटन करेंगे. 

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi Wayanad Visit: सांसदी बहाल होने के बाद पहली बार वायनाड पहुंचेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने की जोरदार तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget