एक्सप्लोरर

'मेक इन इंडिया' के तहत 1.25 लाख करोड़ की लागत से खरीदे जाएंगे 114 लड़ाकू विमान- वायुसेना प्रमुख

हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है. इससे पहले वायुसेना प्रमुख चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमान की प्रस्तावित खरीद को आगे बढ़ाया जा रहा है.

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना लगातार अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी हुई है. इसी के तहत वायुसेना 1.25 लाख करोड़ की लागत से 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी की कर रही है. भारतीय वायुसेना के एयरचीफ मार्शल वीआर चौधरी ने ये जानकारी दी.

वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने कहा, 'भारतीय वायुसेना 114 मल्टीरोल लड़ाकू विमान (एमआरएफए) की प्रस्तावित खरीद को आगे बढ़ा रही है. यह खरीद 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत की जाएगी. अप्रैल 2019 में वायुसेना ने लगभग 18 अरब डॉलर की लागत से 114 लड़ाकू विमान खरीद के लिए प्रारंभिक निविदा जारी की थी. इसे हाल के सालों में दुनिया के सबसे बड़े सैन्य खरीद सौदों में से एक माना गया है.'

आठ अक्टूबर को वायुसेना दिवस से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख चौधरी ने कहा कि कई एयरोस्पेस कंपनियों से इस संबंध में प्रतिक्रिया मिली है और अधिग्रहण प्रक्रिया को अगले चरण में ले जाया गया है. इस खरीद पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'यह परियोजना मेक इन इंडिया पहल के तहत होगी. हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं.'

वायुसेना दिवस पर हिंडन एयर-बेस पर होगा खास एयर-डिसप्ले
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस साल वायुसेना दिवस यानि 8 अक्टूबर को हिंडन एयर-बेस पर एक बेहतरीन एयर-डिसप्ले होने जा रहा है. वायुसेना इस साल अपना 89वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. इस बार एयर डिसप्ले में रफाल, सुखोई, मिग-29, जगुआर, मिराज और मिग-21 बाइसन सहित कुल 75 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे. 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय-वर्ष की झलक भी इस बार एयर-डिसप्ले में देखने को मिलेगी. वायुसेना दिवस से पहले बुधवार यानि 6 अक्टूबर को वायुसेना हिंडन एयर बेस पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी करेगी.

ये भी पढ़ें-
Indian Air Force: टू फ्रंट वार के लिए एयर फोर्स तैयार, पर इस बात को लेकर वायुसेना चीफ ने जताई चिंता

वायुसेना प्रमुख ने कहा- एयर फोर्स सिर्फ थलसेना की 'सपोर्ट आर्म' नहीं, खुद भी ऑपरेशन्स करने में सक्षम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget