एक्सप्लोरर

वायुसेना प्रमुख ने कहा- एयर फोर्स सिर्फ थलसेना की 'सपोर्ट आर्म' नहीं, खुद भी ऑपरेशन्स करने में सक्षम

चीफ ऑफ एयर स्टाफ वी आर चौधरी ने कहा कि वायुसेना काईनेटिक-वॉरफेयर ही नहीं बल्कि मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स की तैयारी कर रही है. इसमें एंटी-ड्रोन वॉरफेयर और साईबर वॉरफेयर भी शामिल हैं.

वायुसेना सिर्फ थलसेना की 'सपोर्ट आर्म' यानि सहायक ही नहीं है, बल्कि खुद भी ऑपरेशन्स करने में सक्षम है. इन ऑपरेशन्स में दुश्मन के खिलाफ एयर-स्ट्राइक करना भी शामिल है. ये कहना है नए वायुसेना प्रमुख का. वायुसेना दिवस (08 अक्टूबर) से पहले राजधानी दिल्ली में सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि वायुसेना ओफेंसिव-स्ट्राइक से लेकर ट्रांसपोर्ट रोल और थलसेना और नौसेना के ऑपरेशन्स में भी मदद करती है. 

दरअसल, एबीपी न्यूज ने प्रेस-वार्ता के दौरान चीफ ऑफ एयर स्टाफ (सीएएस) से ये सवाल पूछा था कि वायुसेना की स्थापना के 89 साल हो चुके हैं, लेकिन अभी भी वायुसेना को थलसेना का 'सपोर्ट-आर्म' ही क्यों माना जाता है. इस‌ पर एयर चीफ मार्शल ने सफाई देते हुए कहा कि किसी भी देश की वायुसेना के कई रोल (भूमिका) होते हैं, उनमें से एक है थलसेना (या नौसेना) के ऑपरेशन्स में मदद करना है. लेकिन वायुसेना सिर्फ एक सपोर्ट आर्म ही नहीं है, उसके अलावा खुद के ऑपरेशन्स करने में भी सक्षम है. आपको बता दें कि हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल बिपिन रावत ने वायुसेना को थलसेना का सपोर्ट-आर्म बताया था. 

थियेटर कमान को लेकर वायुसेना की बेरूखी: देश में सशस्त्र सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) की साझा थियटेर कमान को लेकर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि वायुसेना थियटेर कमान को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. लेकिन उन्होनें कहा कि भविष्य के युद्ध में सशस्त्र सेनाओं की संरचना और संगठन को ध्यान में रखकर युद्ध-नीति बनाने की जरूरत है. इससे साझा ऑपरेशन्स करने में काफी मदद मिलेगी. दरअसल, एयर चीफ मार्शल चौधरी के पूर्व वायुसेना प्रमुख आर के एस भदौरिया ने देश में बनाई जा रहीं साझा थियेटर कमान को लेकर अपनी आपत्ति जताई थी.

चीफ ऑफ एयर स्टाफ वी आर चौधरी ने कहा कि वायुसेना काईनेटिक-वॉरफेयर (यानि परंपरागत युद्ध) ही नहीं बल्कि मल्टी-डोमेन ऑपरेशन्स की तैयारी कर रही है. इसमें एंटी-ड्रोन वॉरफेयर और साईबर वॉरफेयर भी शामिल हैं.

हाल ही में जम्मू एयर फोर्स स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले को लेकर एयर चीफ मार्शन ने कहा कि वायुसेना एंटी-ड्रोन तकनीक और स्वार्म-टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है. 

पाकिस्तान के (आतंकी लॉन्च पैड्स) के खिलाफ एयर-स्ट्राइक पर एयर चीफ मार्शल ने कहा कि इस तरह के ऑपरेशन्स सरकार के आदेश और राष्ट्र-नीति के तहत किए जाते हैं. लेकिन देश के मिलिट्री-आर्म के तौर पर वायुसेना पूरी तरह से तैयार है. 

 

कोयंबटूर रेप केस: वायुसेना प्रमुख ने कहा- पीड़िता का नहीं हुआ ‘टू-फिंगर टेस्ट’, आरोपी के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई

Priyanka Gandhi Vadra Arrested: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, सीतापुर में कांग्रेस समर्थकों का विरोध जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget