एक्सप्लोरर

विदेश मंत्री जयशंकर आज से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के दौरे पर, रिश्ते मजबूत करने पर जोर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता न्यूजीलैंड में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को प्रदर्शित करने वाले ‘‘इंडिया@75’’ डाक टिकट को जारी करेंगे.

S Jaishankar New Zealand and Australia Tour: विदेश मंत्री एस. जयशंकर 5 से 11 अक्टूबर तक न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर रहेंगे. यहां वह दोनों देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा करेंगे और इसे और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे. विदेश मंत्री जयशंकर की यह न्यूजीलैंड की पहली यात्रा होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी यात्रा के दौरान जयशंकर 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डेन के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जो उस देश में अभूतपूर्व योगदान देने एवं उपलब्धियां हासिल करने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को सम्मानित करने से संबंधित है.

न्यूजीलैंड में पुस्तक का करेंगे विमोचन

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता न्यूजीलैंड में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को प्रदर्शित करने वाले ‘‘इंडिया@75’’ डाक टिकट को जारी करेंगे. विदेश मंत्री जयशंकर ‘मोदी@20 : ड्रीम्स मीट डिलिवरी’ पुस्तक का विमोचन भी करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिख समुदाय से विशेष जुड़ाव को प्रदर्शित एक पुस्तक का विमोचन भी वह करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया भी जाएंगे ये लोग

बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर न्यूजीलैंड की अपनी समकक्ष नानया महुता के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के संबंधों के सम्पूर्ण आयामों की समीक्षा और चर्चा होगी. जयशंकर वहां की सामुदायिक एवं स्वैच्छिक क्षेत्र, विविधता, समावेशिता एवं जातीय समुदाय व युवा मंत्री प्रियंका राधाकृष्णन सहित कई अन्य मंत्रियों, सांसदों, कारोबारी समुदाय एवं भारतीय समुदाय के लोगों, छात्रों के साथ भी चर्चा करेंगे. मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर वेलिंगटन में भारतीय उच्चायोग के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी यात्रा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की यात्रा के दौरान केनबरा और सिडनी जाएंगे. इस वर्ष जयशंकर की यह दूसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा होगी. जयशंकर ने फरवरी 2022 में क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मेलबार्न की यात्रा की थी. विदेश मंत्रालिय के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ऑस्ट्रेलिया की अपने समकक्ष पेनी वांग के साथ 13वें विदेश मंत्री स्तरीय ढांचागत वार्ता (एफएमएफडी) में हिस्सा लेंगे. वह ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ भी बैठक करेंगे.

ये भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से की बात, कहा- संकट का सैन्य समाधान नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक हासिल करने वाली पहली अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा
भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल रैंक हासिल करने वाली पहली अधिकारी बनीं शक्ति शर्मा
महंगा चश्मा दिया, हाथ थामकर घूमे, दिल जीत लेगा CM विजय का ये Video
महंगा चश्मा दिया, हाथ थामकर घूमे, दिल जीत लेगा CM विजय का ये Video
कारगिल-लेह पदयात्रा को KDA ने पूर्ण समर्थन का किया ऐलान, क्या हैं मांग?
कारगिल-लेह पदयात्रा को KDA ने पूर्ण समर्थन का किया ऐलान, क्या हैं मांग?
तेलंगाना में कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, दफ्तरों पर हमले
तेलंगाना में कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, दफ्तरों पर हमले

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
सोन नदी का रौद्र रूप! सभी 69 गेट खोले गए, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से हड़कंप
सोन नदी का रौद्र रूप! सभी 69 गेट खोले गए, 5.16 लाख क्यूसेक पानी से हड़कंप
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
Tesla के साइबर ट्रक को बना दिया बारात की गाड़ी, यूजर्स ने पकड़ा सिर
Tesla के साइबर ट्रक को बना दिया बारात की गाड़ी, यूजर्स ने पकड़ा सिर
Embed widget