एक्सप्लोरर

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए AAP का नया दांवः पीएम मोदी को 10 लाख चिट्ठियां सौंपेगी

विधायक और पार्टी के अन्य नेता आज सुबह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर एकत्रित हुए और वहां से चिट्ठियां लेकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए निकले.

नई दिल्ली: दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की अपनी मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है और पार्टी लगातार इस पर नए-नए कदम उठा रही है. दिल्ली के मुद्दे पर आज आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय के नेतृत्व में पार्टी विधायकों का एक दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा और उन्हें दस लाख चिट्ठियां सौंपेगा. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर जनता का समर्थन जुटाने के लिए आम आदमी पार्टी ने जुलाई में हस्ताक्षर अभियान शुरु किया था. विधायक और पार्टी के अन्य नेता आज सुबह मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर इकट्ठे हुए और वहां से चिट्ठियां लेकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए निकले. आप नेता गोपाल राय ने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता को अपने ही राज्य में केन्द्र सरकार का सौतेला व्यवहार झेलना पड़ता है. हमने पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर एक जुलाई से अभियान शुरू किया था. इसी अभियान के तहत हमने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था. हमने 10 लाख से ज्यादा हस्ताक्षर करवाए हैं.’’ आपको बता दें 1 जुलाई दिल्ली में पूर्ण राज्य को लेकर आम आदमी पार्टी ने महासम्मेलन किया था और अपने आंदोलन को तेज किया था. पार्टी ने आंदोलन से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया था. इस मौके पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सियासी अहमियत बताते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों को घेरा था. राजनीतिक दल हमेशा से इस मुद्दे को अपने- अपने तरीके से भुनाते हैं. इस आयोजन का क्या परिणाम निकलेगा यह तो पता नहीं मगर जब भी दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमराती है तब दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी इसका ठीकरा केंद्र पर फोड़ती है. दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है इसलिए यहां का पुलिस विभाग केंद्र के अंतर्गत आता है. यहि वजह है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में हो रही किसी भी प्रकार की अराजकता का दोष केंद्र सरकार पर मढ़ देता है. पूर्ण राज्य का समर्थन करें नहीं तो पीएम बनने के ख्वाब छोड़ दें राहुल गांधी- केजरीवाल पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए मोदी सरकार को घेरेगी AAP, बुलाया महासम्मेलन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget