एक्सप्लोरर

1 January History: आज ही के दिन हुआ था भारत का सबसे बड़ा विमान हादसा, 213 लोगों की हुई थी मौत

Trending News: इतिहास के चश्मे से अगर आप 1 जनवरी के दिन को देखेंगे तो इसमें आपको बहुत कुछ खास दर्ज मिलेगा. हालांकि, इस दिन के नाम एक ऐसी दुखद घटना भी दर्ज है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

History of 1 January: नए साल का आगाज हो चुका है. आज साल का पहला दिन है और लोग जमकर इसका जश्न मना रहे हैं. जश्न वर्तमान का है लेकिन ऐसा नहीं है कि यह तारीख पहली बार आई है. हर साल यह तारीख आती है और फिर इतिहास बन जाती है. इतिहास के चश्मे से अगर आप इस दिन को देखेंगे तो इसमें आपको बहुत कुछ खास दर्ज मिलेगा. हालांकि, इस दिन के नाम एक ऐसी दुखद घटना भी दर्ज है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. दरअसल, आज ही के दिन वर्ष 1978 में एयर इंडिया का सम्राट अशोक नाम का बोइंग 747 विमान बंबई (अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही तकनीकी खराबी की वजह से हादसे का शिकार हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्यों की मौत हो गई थी.

1 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरुआत की थी.
  • 1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का एलान किया था.
  • 1862: भारतीय दंड संहिता और अपराध प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया था. इसे 6 अक्तूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी.
  • 1880: मनीऑर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई थी.
  • 1925: अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज' की स्थापना हुई थी.
  • 1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है.
  • 1959: फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा था.
  • 1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा था, जिसमें 213 लोगों की मौत हो गई थी.
  • 1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का एलान किया था. अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है.
  • 1992: नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई (अब मुंबई) में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत हो गई थी.
  • 2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरुआत हुई थी.

ये भी पढ़ें

COVID 19: कोरोना के खतरे को रोकने की तैयारी, चीन-जापान समेत इन 6 देशों के यात्रियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget