एक्सप्लोरर

COVID 19: कोरोना के खतरे को रोकने की तैयारी, चीन-जापान समेत इन 6 देशों के यात्रियों के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Covid Guidelines for International Passengers: चीन-जापान और कोरिया समेत 6 देशों का हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार ने आज संशोधित कोविड गाइडलाइन जारी की.

Covid guidelines for International Arrivals: चीन-जापान समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप से कोहराम मचा हुआ है. कोरोना के खतरे को भांपकर भारत सरकार ने इन देशों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए संशोधित कोविड गाइडलाइन जारी की है. अब चीन (China), सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान आदि 6 देशों से आने वाले लोगों की RT-PCR निगेटिव जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है. संशोधित कोविड गाइडलाइन में कई और बातों का जिक्र भी किया गया है.

भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि नए साल की शुरुआत यानी एक जनवरी 2023 से चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया गणराज्य, थाईलैंड और जापान की सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव जांच रिपोर्ट (RT-PCR Negative test Report) अनिवार्य होगी, जो उन्‍हें एयरपोर्ट से निकलने से पहले ही दिखानी होगी.

मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइंस को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी चेक-इन वर्किंग कैपेसिटी में कुछ बदलाव करें और चीन समेत छह देशों की यात्रा करने वालों में से केवल उन यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करें, जिन्होंने एयर सुविधा पोर्टल (Air Suvidha portal) पर सेल्‍फ-डिक्‍लियरेशन फॉर्म जमा किया है.

यात्रियों को सेल्‍फ-डिक्‍लियरेशन फॉर्म दिखाना होगा

मंत्रालय के बयान में कहा गया, ‘‘एयर सुविधा पोर्टल सेल्‍फ-डिक्‍लियरेशन को चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया गणराज्य, थाईलैंड और जापान से सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए चालू कर दिया गया है. जिसमें विदेश से भारत आने वाले इन यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्‍ट रिपोर्ट के साथ-साथ सेल्‍फ-डिक्‍लियरेशन फॉर्म अपलोड करने की अनुमति देने वाला प्रावधान भी जोड़ा गया है.’’

सभी यात्रियों की RT-PCR टेस्‍ट रिपोर्ट भी जरूरी

संशोधित कोविड गाइडलाइन के मुताबिक, आरटी-पीसीआर टेस्‍ट लोगों को अपना हवाई सफर शुरू करने से 72 घंटे पहले करा लेना जरूरी है. एक और खास बात यह है कि सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स में आने वाले यात्रियों में से 2% यात्रियों की रैंडम टेस्टिंग की मौजूदा व्यवस्था भी चलती रहेगी.

6 देशों में पाया गया SARS-CoV-2 वेरिएंट

अधिकारियों ने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और 6 देशों में SARS-CoV-2 के वेरिएंट पाए जाने की खबरों के बीच ये निर्णय लिए गए हैं. आज भारतीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी कॉमर्शियल एयरलाइन, एयरपोर्ट ऑपरेटर और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों/प्रशासकों को संशोधित कोविड गाइडलाइन के बारे में सूचना भेजी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में 29 दिसंबर को कुल 83,003 विदेशी यात्रियों का आगमन हुआ.

यह भी पढ़ें: कोरोना ने लगाया लाशों का ढेर तो चीन के लोगों को याद आया भारत, ब्लैक मार्केट में हमारे यहां बनी दवाएं ढूंढ रहे चीनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget