एक्सप्लोरर

केजरीवाल कैबिनेट शपथ: जानिए- मंत्री इमरान हुसैन के बारे में जिन्होंने संघर्ष से बनाया अपना रास्ता

अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ छह मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. इन्हीं में एक नाम इमरान हुसैन का है.

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ छह मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली है. इन्हीं में एक नाम इमरान हुसैन का है. केजरीवाल कैबिनेट में इमरान हुसैन अकेले अल्पसंख्यक चेहरा हैं. वह 2015 में बल्लीमारान से विधायक बने थे. पिछली बार उन्होंने दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री के रूप में भूमिका निभाई थी. इसके साथ ही उन्हें फूड एंड सप्लाई, चुनाव और पर्यावरण और जंगल का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गयी. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को बड़े मार्जिन से हराया. माना जाता है कि कांग्रेस नेता हारून युसुफ का किला ध्वस्त करने का उन्हें इनाम मिला है.

इमरान हुसैन की क्षेत्र में मजबूत है पकड़

कांग्रेस के गढ़ में लगातार दूसरी बार धूल चटाने वाले इमरान हुसैन केजरीवाल सरकार में अल्पसंख्यक कोटे से मंत्री हैं. आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक बनने से पहले इमरान ने काउंसिलर का चुनाव जीता था. 2012 में उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर बल्लीमरान से चुनाव लड़ा. 2015 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल कर मंत्री बननेवाले इमरान को कई विभागों का मंत्री बनाया गया. बतौर ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर उन्हें एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स अवार्ड से भी नवाज़ा गया था. दिल्ली में उन्होंने चाइनीज़ और ग्लास वाले मांझे पर भी बैन लगाया था.

इमरान हुसैन का जन्म 21 मई 1981 को दिल्ली में हुआ. उनका संबंध पुरानी दिल्ली से है. उन्होंने दरियागंज में शुरुआती तालीम हासिल की. उसके बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बिजनेस स्टडीज में डिग्री ली. पढ़ाई खत्म कर उन्होंने पारिवारिक काम में हाथ बंटाया. इमरान की रुचि शुरू से ही सामाजिक और सियासी कामों में रही है. पुरानी दिल्ली के गरीब परिवारों के बीच उन्होंने काफी काम किया है. जरुरतमंद लोगों के बीच रहकर उन्होंने गरीबों की सेवा की. उनकी पत्नी का नाम नगमा इमरान है. उनके पिता का नाम इबरार हुसैन है.

यह भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल के मंत्री, जानिए- कैलाश गहलोत के बारे में जिन्होंने महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा देने का पूरा खाका खींचा अरविंद केजरीवाल के मंत्री, मिलिए- मनीष सिसोदिया से जिन्हें शिक्षा में चार चांद लगाने का श्रेय दिया जाता है अरविंद केजरीवाल के मंत्री, जानिए- मोहल्ला क्लीनिक को साकार करने वाले सत्येंद्र जैन को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget