एक्सप्लोरर

IIMC एलुम्नाई मीट में इम्का अवार्ड्स विजेताओं का ऐलान, इन्हें मिला सम्मान

आईआईएमसी के एलुम्नाई एसोसिएशन के सालाना मीट कनेक्शन्स 5वें इम्का अवॉर्ड्स के विजेताओं का ऐलान हो गया है. संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

नई दिल्ली. आईआईएमसी के एलुम्नाई एसोसिएशन के सालाना मीट कनेक्शन्स में रविवार रात संस्थान के मुख्यालय में 5वें इम्का अवॉर्ड्स 2021 के विजेताओं का ऐलान किया गया. संस्थान के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कोरोना काल में जिम्मेदारियों के निर्वहन और साथी पत्रकारों की मदद करने वाले डीडी न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार नितेंद्र सिंह को एलुम्नाई ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया. कर्नाटक सरकार के प्रधान सचिव राजेंद्र कटारिया और पश्चिम बंगाल सरकार के सचिव सौमित्र मोहन को पब्लिक सर्विस कैटेगरी का अवॉर्ड दिया गया.

एसोसिएशन की झारखंड यूनिट को कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ द ईयर, संस्थान के 2000-01 बैच को कनेक्टिंग ग्रुप ऑफ द ईयर और 2007-08 बैच के एलुम्नाई निशांत वर्मा को कनेक्टिंग एलुम्नाई ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला. वहीं, एग्रीकल्चर रिपोर्टिंग कैटेगरी का इम्का अवॉर्ड सरोज सिंह को दिया गया. इसके तहत एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी दी गई.

ये भी हुए सम्मानित 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि का जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग) अवॉर्ड उत्कर्ष कुमार सिंह को दिया गया. इसके अलावा जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग) अवॉर्ड के विजेता परिमल कुमार बने. इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग) अवॉर्ड हरिता केपी को, ऐड पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड पूजा कलबेलिया, पीआर पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड सिद्धि सहगल को मिला. साथ ही एलुम्नाई मीट में गोल्डन जुबली बैच (1970-71) और सिल्वर जुबली बैच (1995-96) बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया.

इस दौरान प्रो. द्विवेदी ने कहा कि संस्थान इमारतों से बड़ा नहीं बनता है बल्कि अपने एलुम्नाई से बनता है जो संस्थान की पहचान और गरिमा के वाहक होते हैं. उन्होंने कोरोना काल में तमाम सावधानियों और गाइडलाइंस का पालन करते हुए मीट के आयोजन पर खुशी भी जताई. कार्यक्रम की अध्यक्षता इम्का अध्यक्ष प्रसाद सान्याल ने की. बता दें कि अगले दो-तीन महीनों में अब देश के कई शहरों और विदेश में कनेक्शन्स का चैप्टर मीट आयोजित किया जाएगा.

इम्का अवार्ड्स 2021 के विजेताओं की सूची

1. एलुम्नाई ऑफ द ईयर- नितेंद्र सिंह 2. पब्लिक सर्विस- राजेंद्र कटारिया, IAS 3. पब्लिक सर्विस- सौमित्र मोहन, IAS 4. कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ द ईयर- झारखंड 5. कनेक्टिंग ग्रुप ऑफ द ईयर- 2000-01 बैच 6. कनेक्टिंग एलुम्नाई ऑफ द ईयर- निशांत वर्मा 7. एग्रीकल्चर रिपोर्टिंग- सरोज सिंह 8. जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)- उत्कर्ष कुमार सिंह 9. जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)- परिमल कुमार 10. इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्टिंग)- हरिता केपी 11. ऐड पर्सन ऑफ द ईयर- पूजा कलबेलिया 12. पीआर पर्सन ऑफ द ईयर- सिद्धि सहगल

ये भी पढ़ें:

Weather Update: अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी जानकारी

Health Tips: ज्यादा अमरूद खाने से हो जाएंगे बीमार, जानिए क्या हैं इसके नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget