एक्सप्लोरर

Unlock 1.0 इलाहाबाद हाईकोर्ट में 80 दिनों बाद शुरू हुई मुकदमों की सुनवाई, फाइलों को किया गया सैनिटाइज

लंबे अरसे के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो गई है. सरकार के दिशा निर्देशों की पूरा ध्यान रखा जा रहा है. मुकदमों से संबंधित फाइलों को सैनिटाइज करने के बाद कोर्ट रूम में लाया जा रहा है.

प्रयागराज. कोरोना की वैश्विक महामारी को लेकर 19 मार्च से बंद इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रधानपीठ और लखनऊ में आज से खुली अदालत में मुकदमों की सुनवाई शुरु हो गई है। कोरोना को लेकर किए गए लॉकडाउन के चलते अब तक खुली अदालतों में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही थी। अब तक ऑन लाइन दाखिले पर अर्जेंसी के आधार पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए ही मुकदमों की सुनवाई हो रही थी। लेकिन आज से शुरु हो रही नई व्यवस्था के तहत न्यायमूर्तियों और स्टाफ की न्यूनतम संख्या के साथ विशेष पीठें बैठेंगी। आज से मुकदमों की सुनवाई के लिए कोर्ट के आदेश से तीन जून से मैनुअल दाखिले भी शुरु कर दिए गए थे।

हाईकोर्ट के हर अनुभाग से सभी फाइलों को सैनीटाइज कर के ही कोर्ट में भेजा जाएगा। वकील बगैर कोट और गाउन के कोर्ट रुम में बहस कर सकेंगे। वकीलों के लिए परिसर में प्रवेश के अलग से गेट निर्धारित किए गए हैं। हाईकोर्ट में वकीलों का प्रवेश ई -पास के जरिए होगा। कोरोना के चलते 65 वर्ष से अधिक की आयु वाले वकील परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। हाईकोर्ट की ओर से उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहस करने की सुविधा दी जाएगी। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाईकोर्ट में बैठने वाले वकीलों के चेंबर और कैंटीन बंद रहेंगे। सभी वकीलों और स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्हें फिजिकल एवं सोसल डिस्टेन्सिंग का भी पालन करना होगा। कोर्ट रुम में किसी भी दशा में 6 से अधिक वकील मौजूद नहीं रहेंगे। बहस करने के बाद वकील तुरंत कोर्ट रुम से बाहर चले जाएंगे।

हॉटस्पॉट एरिया से नहीं आ सकेंगे वकील

हॉट स्पॉट एरिया में रहने वाले वकीलों को न्यायालय में आने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें इसकी अनुमति भी नहीं दी गई है। कोर्ट परिसर में शराब पीकर आना पान गुटखा तंबाकू खाना प्रतिबंधित किया गया है। यह दंडनीय अपराध होगा और परिसर में थूकना भी अपराध होगा। प्रत्येक प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही वकीलों और स्टाफ को प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इलाहाबाद और लखनऊ में सीएमओ और मेडिकल स्टाफ को मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का आदेश दिया गया है। कोर्ट खुलने से पहले परिसर को सेनिटाइज कराया गया है। इसके साथ ही नियमित सैनिटाइजेशन के भी निर्देश दिए गए हैं। हाईकोर्ट परिसर के आसपास की दुकानें भी बंद रहेंगी। कोर्ट आने वाले अधिवक्ताओं को अपने वाहन पार्किंग दूर-दूर करनी होगी। केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा। ई-दाखिला एवं शारीरिक रूप से उपस्थित होकर दोनों दाखिले चालू रहेंगे।

पोलो ग्राउंड के पास सेक्शन एवं वादकारियों के शेड में सिविल क्रिमिनल एवं सभी प्रकार की अर्जी दाखिल होंगी। एफिडेविट पी मोड में भी दाखिल की जा सकेगी। हलफनामा न दे पाने की स्थिति में अंडरटेकिंग देनी होगी। गेट नंबर तीन और गेट नंबर एक से वकीलों को परिसर में प्रवेश मिलेगा। कोर्ट में बहस की जा सकेगी और मांगने पर वकीलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा दी जाएगी। न्यायालय परिसर में स्टाफ को गेट नंबर तीन बी से प्रवेश दिया जाएगा। हाईकोर्ट में आज से कोरोना कमेटी के सुझाव पर चीफ जस्टिस गोविंद माथुर के आदेश से रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से तीस मई को जारी की गई गाइडलाइन के तहत ही न्यायिक कार्य किए जायेंगे।

ये भी पढ़ें.

यूपी में ढाई महीने के बाद आज से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स, काशी में महादेव के दर्शनों का करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
'विकसित भारत का लें संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि', PM मोदी का इंस्टा वीडियो
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
TMC के बैंक खाते फ्रीज करने के मामले में SC से बड़ा अपडेट, ममता बनर्जी को झटका
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget