एक्सप्लोरर

अगले साल की शुरुआत में आएगी कोरोना वैक्सीन, एक से ज्यादा स्रोत पर मिलेगी कामयाबी: स्वास्थ्य मंत्री

उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन आने की संभावना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा सोर्स से वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगले साल की शुरुआत में भारत में वैक्सीन आने की संभावना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा सोर्स से वैक्सीन उपलब्ध हो सकती है. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब दो वैक्सीन का ट्रायल भारत में रुक गया है.

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ''हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में हमें एक से अधिक स्रोतों से देश में वैक्सीन मिल जाएगी. हमारे विशेषज्ञ पहले से ही देश में वैक्सीन के वितरण की योजना बनाने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. पहले वैक्सीन किसे दी जाएगी, इसके साथ ही कोल्ड चेन सुविधओं को भी मजबूत किया जा रहा है.''

'संडे संवाद' कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ''हमारे पास वैक्सीन के लिए 40 कैंडिडेट हैं जो कि क्लीनिकल ट्रायल के अलग-अलग स्तर पर हैं और उनमें से 10 तीसरे चरण में हैं. ये हमें बताएंगे कि वैक्सीन कितनी सुरक्षित है.'' वहीं WHO की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि  2020 के आखिर तक या अगले साल के शुरू में रजिस्ट्रेशन के लिए एक टीका तैयार हो जाएगा.

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि अगले साल जुलाई तक 25 करोड़ लोगों को वैक्सीन देते की योजना है. संडे संवाद के ही कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि भारत सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था उपलब्ध हो जाए. उन्होंने कहा कि वैक्सीन तैयार हो जाने के बाद टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है.

दो महीने बाद आज सबसे कम नए केस सामने आए कोरोना से जुड़ी राहत भरी खबर आज सामने आयी है. देश में कोरोना के रोजाना नए मामले घटे हैं. पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 55 हजार 342 नए केस सामने आए हैं जबकि 706 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है. नए केस की बात करें तो यह संख्या पिछले दो महीने में सबसे कम है. ये राहत की खबर इसलिए भी है क्योंकि इससे पहले रोजाना 70 से 80 हजार केस देश भर से आ रहे थे.

जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन पर चल रहा ट्रायल रोका, परीक्षण के दौरान वॉलेंटियर के बीमार होने के बाद किया फैसला कोरोना और कोल्ड फ्लू में क्या है अंतर, सिर्फ एक लक्षण बताएगा दोनों के बीच का फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
LIVE: बिहार की तिरहुत शिक्षक सीट से जीती BJP, 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget