एक्सप्लोरर

जब युवा रामनाथ कोविंद ने की ₹150 मासिक की नौकरी

उसी दिन शाम को झोपड़ी के बाहरी हिस्से में पड़े तख्त और उसके आस-पास की खुली जगह पर भाभी के निर्देशन में नन्हे देवर ने पानी का छिड़काव करके तपती कच्ची जमीन को ठंडा किया. खाने के बाद वहीं बैठ कर चर्चा शुरू हुई. विद्यावती को मालूम था कि अब क्या और कैसे करना है.

 टपकती छत से राष्ट्रपति भवन तक का सफर. पढ़िए नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जीवनी

खानपुर जूनियर हाईस्कूल का नतीजा निकलते ही जहाँ कई साथियों ने मान लिया कि वे काबिल हो गए और उनकी पढ़ाई पूरी, वहीं गर्मियों की छुट्टियां पूरी होने तक रामनाथ को आगे की पढ़ाई की चिंता सताने लगी. उसने सबसे पहले अपनी भाभी विद्यावती को कानपुर जाकर और आगे पढ़ने की इच्छा बताई. भाभी ने अपने लाड़ले ‘लल्ला’ को राय दी कि पहले कानपुर जाकर देख लो, कहाँ दाखिला लेना है. उन्होंने उसे कानपुर भिजवाने का कोई-ना-कोई जुगाड़ करने का वायदा भी किया. उन्हें भी मालूम था कि छोटे बेटे को अपनी नजरों से दूर करने के लिए बाबूजी का दिल आसानी से राजी नहीं होगा. इसलिए सही मौके का इंतजार भी जरूरी था. यह मौका उम्मीद से ज्यादा जल्दी मिल गया.

जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में झींझक से उसी दौरान बड़े भैया मोहन लाल भी ‘लल्ला’ को शाबाशी देने सपत्नीक परौंख आ गए.

उसी दिन शाम को झोपड़ी के बाहरी हिस्से में पड़े तख्त और उसके आस-पास की खुली जगह पर भाभी के निर्देशन में नन्हे देवर ने पानी का छिड़काव करके तपती कच्ची जमीन को ठंडा किया. खाने के बाद वहीं बैठ कर चर्चा शुरू हुई. विद्यावती को मालूम था कि अब क्या और कैसे करना है.

घूंघट की आड़ से उन्होंने दिखावटी तौर पर अपने पति शिव बालकराम से पूछा, “बढ़िया नम्बरों से आठवीं पास कर लिया लल्ला ने. अब अच्छी-सी लड़की देखकर ब्याह करा दो इसका.” शिव बालक राम बहुत ही दूरदर्शी इंसान थे, उन्हें यह समझते देर नहीं लगी कि उनकी पत्नी क्या चाहती हैं. उन्होंने कूटनीतिक दांव चला. अपने बड़े भाई मोहनलाल से पूछा कि उनकी राय क्या है? इससे पहले कि मोहनलाल कुछ बोलते, पूरे घर को अपने अनुशासन के दायरे में बांधे रखनेवाले मैकू बाबा ने वही कहा, जो उनसे उम्मीद थी.

ramnath_kovind(1)_

आसमान की तरफ देखते हुए उन्होंने कहा, “तुम सबकी ही शादी हो गयी. इसकी भी हो जायेगी. जल्दी क्या है. 13 साल का ही तो है अभी. बहुत अच्छा पढ़ रहा है.” फिर अचानक ही दोनों भाभियों के बीच पालथी मार कर बैठे रामनाथ को घूर कर बोले, “क्यों लल्ला, शादी करने की पड़ी है तुझे अभी से? तुझे अगले हफ्ते कानपुर लेकर चलूँगा और गोमती-सेवाराम से राय लूंगा कि तुझे कहाँ पढ़ाया जाए. खर्चे की फिक्र ना करो. पथरी माता की किरपा से उसका भी इंतजाम हो जाएगा.”

2 अगस्त, 1960 को मैकू लाल अपने नन्हे राजकुमार को लेकर बहुत सुबह ही कानपुर के लिए पैदल ही निकल पड़े. पहले बैलगाड़ी और तांगे से कानपुर जाने वाली ग्रांड ट्रंक रोड तक पहुंचे और फिर दिन छिपने के समय कानपुर में राबर्ट्सगंज इलाके में बनी लाल इमली मिल के स्टाफ की कॉलोनी में अपनी बड़ी बेटी गोमती के घर दो बसें बदल कर पहुंचे.

अचानक ही अपने पिता और सबसे छोटे भाई को अपने दरवाजे पर देखकर गोमती गदगद हो गयीं. शाम का समय हो चुका था. तब तक मिल में अपनी ड्यूटी पूरी करके सेवाराम भी आ चुके थे. पिता के आने की खबर पाकर कॉलोनी में ही कुछ दूर पर रह रहीं उनकी दूसरी बेटी पार्वती अपने पति धर्मदास के साथ आ पहुँचीं. दोनों-बहनों और बहनोइयों ने भी किशोर हो चले रामनाथ का खूब मनोबल बढ़ाया. रात काफी हो चुकी थी, इसलिए ‘लल्ला’ के दाखिले की रणनीति बनने के लिए 3 अगस्त का दिन तय हुआ.

अगले दिन औपचारिक बातचीत के बाद यह तय हुआ कि लल्ला को घर के एकदम पास मुश्किल से एक किलोमीटर दूर माल रोड पर स्थित बिशम्भर नाथ सनातन धर्म इंटर कॉलेज (बीएसएनडी) में दाखिला दिलाने की कोशिश की जाए. उस समय तक 1939 में स्थापित बीएसएनडी कॉलेज ने कामयाबी के झंडे गाड़ रखे थे. हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं में इस कॉलेज के सर्वाधिक छात्र प्रथम श्रेणियां पाते थे. इस कॉलेज में दाखिले के लिए कानपुर ही नहीं दूर-दूर से छात्र आया करते थे. इसी कारण इस कॉलेज में दाखिला आसान नहीं होता था.

4 अगस्त की सुबह मैकू लाल अपने दामाद सेवाराम और धर्मदास के साथ रामनाथ को लेकर दाखिले के मामले में भाग्य आजमाने निकले. दोनों दामाद कानपुर निवासी जरूर थे, मगर उनकी कोई जान-पहचान कॉलेज में नहीं थी. दाखिले के लिए बेतहाशा भीड़ के कारण प्रवेश का काम एक साथ चार वरिष्ठ और साफ-सुथरी छवि वाले शिक्षक देख रहे थे. पहले दो शिक्षक उम्मीदवारों के रिजल्ट और अंक देख कर यह तय करते थे कि उसे प्रवेश देने पर विचार किया जाए या नहीं. बाकी दो शिक्षक उसी समय हर छात्र से एकाध सवाल करके यह अनुमान लगा लेते थे कि वह कितने पानी में है? स्कूल प्रबंधन ने एक व्यवस्था और की हुई थी कि यदि किसी बच्चे के पिता या भाई ने इसी स्कूल से परीक्षाएं पास की थीं और उनका शैक्षिक रिकॉर्ड अच्छा था, तो इसके अलग अंक मिलते थे. रामनाथ के बड़े भाई राम स्वरूप भारती ने उसी साल बीएसएनडी कॉलेज से ही अच्छे नम्बरों से 12वीं कक्षा पास की थी.

आठवीं कक्षा में सभी विषयों में प्रथम श्रेणी, गणित तथा अंग्रेजी में 75 प्रतिशत से अधिक अंकों और बड़े भाई के इसी स्कूल में पढ़े होने के कारण रामनाथ का नाम प्रवेश पात्रता में काफी ऊपर आ गया. साक्षात्कार के समय भी रामनाथ से केवल गणित और अंग्रेजी विषयों पर सवाल पूछे गए.

ग्रामीण परिवेश से आये बच्चे में गणित की शानदार समझ और अंग्रेजी पर बहुत अच्छा नियन्त्रण देखकर चारों शिक्षक बहुत प्रभावित हुए. प्रवेश प्रक्रिया के प्रभारी मास्टर जाकिर हुसैन ने मैकू लाल को अपने पास बुलाया. वह दोनों दामादों के साथ हाथ जोड़े मास्टर साहब के सामने आकर खड़े हो गए.

मास्टर जाकिर हुसैन ने मैकू बाबा से पूछा, “यू आल्सो ए टीचर इन दैट विलेज?” (आप भी उसी गाँव में शिक्षक हैं क्या?) यह सवाल सुन कर तीनों लोग भौंचक्के रह गए. उनको समझ ही नहीं आया, मास्टर क्या पूछ रहे थे.

“नो सर. ही इज नो टीचर. ही इज विलेज डॉक्टर.” बड़ों की आड़ से बाहर निकल कर रामनाथ ने विनम्रता से जवाब दिया. कुछ ही देर बाद रामनाथ का दाखिला करने और फीस जमा करने के निर्देश कॉलेज के कार्यालय को मिल गए. उन्हें स्कूल की वर्दी और जूते के साथ ही अन्य सामान की सूची भी दे दी गयी.

उसी शाम रामनाथ के लिए नवीं कक्षा की किताबें, ज्योमेट्री बॉक्स, इंक पेन, स्याही की दवात, पेन्सिल रबर, कापियां, बस्ता और जूते-मोजे बीएसएनडी स्कूल के पास चुन्नीगंज से खरीदे गए. स्कूल की दो कमीज और नेकर का कपड़ा लेकर सिलने को दे भी दिया गया.

इस घटना के समय एक साल पहले 1959 में जन्मे गोमती-सेवाराम के पुत्र श्याम बाबू बताते हैं, “मामाजी, शुरू में इंटर तक हमारे यहाँ रहे. इसके बाद वह डीएवी कॉलेज से बीकॉम करने चले गए. बाद में उन्होंने दयानंद कॉलेज ऑफ लॉ से वकालत की पढ़ाई की. इस दौरान वह डीएवी कॉलेज के छात्रावास में रहे. उन्होंने अपना खर्चा चलाने के लिए ट्यूशन भी पढ़ाये और कचहरी में एक जज के निजी सहायक के रूप में 150 रुपया मासिक पर काम किया. इसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग्य आजमाने दिल्ली चले गए. दिल्ली में रहकर आईएएस परीक्षाओं में तीसरे प्रयास में सफल तो हो गए, लेकिन आईएएस एलायड में चयन होने के कारण नौकरी ना करने का फैसला लिया.”

पूरी किताब फ्री में जगरनॉट ऐप पर पढ़ें. ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

(अशोक कुमार शर्मा की किताब हमारे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का यह अंश जगरनॉट बुक्स की अनुमति से प्रकाशित)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'90 फीसदी खत्म...', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
'90 फीसदी खत्म...', ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर किया चौंकाने वाला दावा, ईरान को झटका!
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, सऊदी गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, सऊदी गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget