एक्सप्लोरर

अतिक्रमण से जबरन निकाले गए दलित दंपति ने कीटनाशक पीया, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश

गुना शहर के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिये निर्धारित सरकारी जमीन के अतिक्रमण से जबरन निकाले गये एक दलित दंपति ने मंगलवार को इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया.

मध्य प्रदेश के गुना में दलित दंपति को निर्दयता से पीटे जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात को गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं . इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. मध्य प्रदेश जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम पी खाडे ने बताया, ‘‘गुना की घटना को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं.’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. खाडे ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री ने गुना मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और कहा है कि जो भी इस घटना में दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.’’ गुना शहर के जगनपुर क्षेत्र में एक सरकारी मॉडल कॉलेज के निर्माण के लिये निर्धारित सरकारी जमीन के अतिक्रमण से जबरन निकाले गये एक दलित दंपति ने मंगलवार को इस मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लिया.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अतिक्रमणकारी दंपति और उनके परिवार के लोगों द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम का विरोध करने पर पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिये मजबूर होना पड़ा. कीटनाशक पी लेने के बाद पुलिस द्वारा दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उनकी हालत में सुधार है.

कांग्रेस ने इस मुहिम की आलोचना करते हुए घटना के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इससे पहले, जिलाधिकारी एस विश्वनाथन ने कहा था, ‘‘शहर की सीमा में सरकारी मॉडल कॉलेज के लिये एक जमीन आरक्षित थी. इस जमीन पर राजकुमार अहिरवार (38) और उसकी पत्नी सावित्री (35) खेत पर काम कर रहे थे. इन्हें वहां एक अतिक्रमणकर्ता गब्बू पारदी द्वारा बटाई पर काम दिया गया था.’’

उन्होंने बताया कि जब अधिकारियों ने इन्हें जमीन खाली करने के लिये कहा तो इन्होंने विरोध किया और गब्बू के इशारे पर दंपति ने कीटनाशक पी लिया और उपचार के लिये अस्पताल जाने से भी इंकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इससे दंपति की जान जा सकती थी.

उन्होंने कहा कि दंपति जगह छोड़ने के लिये तैयार नहीं थे और स्थिति गंभीर हो रही थी तो पुलिस ने उन्हें व अन्य लोगों को वहां से हटाने के लिये बल प्रयोग किया. इसके बाद दंपति को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत अब स्थिर है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस लाठी से एक आदमी को कथित तौर पर पीट रही है और उसकी पत्नी और अन्य लोग उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं. इसमें महिला भी अपने पति के ऊपर लेट जाती है और महिला पुलिसकर्मी उसे मौके से हटाते हुए नजर आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
Delhi: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
दिल्ली: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
IND vs ENG U-19 Live Streaming: आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव

वीडियोज

Manipur में सरकार बनते ही हिंसा भड़की | Breaking News
Sansani: दिल्ली में मासूमों के सीक्रेट लुटेरे का कहर | Crime News
Janhit with Chitra Tripathi: PM modi ने गांधी परिवार की नीतियों पर उठाए सवाल | OM Birla | Congress
Parliament Session: संसद संग्राम की पूरी 'पिक्चर' देखिये | ABP News | Bharat Ki Baat
Sandeep Chaudhary: PM की जान का डर...विपक्ष कहे सरेंडर! | Rahul Gandhi | OM Birla | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा... आप हां करके आ गए? पीएम मोदी पर फायर हुए ओवैसी
Delhi: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
दिल्ली: लापता हो रहे लोग, सोती रही पुलिस, 36 दिनों में 2,475 हुए गुम, अपनों को ढूंढ रहें परिजन
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
'थैंक यू पाकिस्तान..', भारत संग मैच को PAK ने कहा न तो खुशी से झूम उठा बांग्लादेश, गंदी चाल का हो गया खुलासा
IND vs ENG U-19 Live Streaming: आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव
आज तय होगा चैंपियन, अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड, जानें कब-कहां देखें लाइव
Jana Nayagan Release date: 'जन नायगन’ में मेकर्स ने किए सीबीएफसी के बताए कट, जानें- कब रिलीज होगी थलपति विजय की फिल्म?
'जन नायगन’ में मेकर्स ने किए सीबीएफसी के बताए कट, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
क्या है चुनाव आयोग का फॉर्म-7, कौन इसे भर सकता है और कब होता है इसका यूज? सबकुछ जानें
क्या है चुनाव आयोग का फॉर्म-7, कौन इसे भर सकता है और कब होता है इसका यूज? सबकुछ जानें
Countries Without Trees: इन देशों में नहीं है एक भी पेड़, जानें लोगों को कैसे मिलता है ताजा ऑक्सीजन?
इन देशों में नहीं है एक भी पेड़, जानें लोगों को कैसे मिलता है ताजा ऑक्सीजन?
नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी... 'आशिकी' के गाने पर दूल्हा-दूल्हन ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख बाल नोंचने लगे यूजर्स
नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी... 'आशिकी' के गाने पर दूल्हा-दूल्हन ने किया ऐसा डांस, वीडियो देख बाल नोंचने लगे यूजर्स
Embed widget