एक्सप्लोरर

घंटी बजाकर चोरी करने वाले सुपर चोर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ के पास से क्रूज कार और लाखों की नकदी बरामद हुई है और ये सभी चीजें चोरी से हासिल की गई हैं. आपको बता दें कि सिद्धार्थ एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन चोरी और लग्जरी लाइफ जीने की लत की वजह से वो एक प्रोफेशनल चोर बन गया.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में कई चोरियों को अंजाम देने वाले चोर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ महरोत्रा नाम का यह चोर बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरियों को अंजाम दिया करता था.

साउथ दिल्ली के डीसीपी ईश्वर सिंह का कहना है कि एक के बाद एक वसंत कुंज के ज्यादातर ग्राउंड फ्लोर के मकानों में चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया था. उन्होंने कहा, “सुराग के नाम पर हमारे पास सिर्फ कुछ सीसीटीवी फुटेज थे, जिनमें सिद्धार्थ उन घरों की डोर बेल बजाता दिख रहा होता था, जहां चोरी की वारदात हुई.

घंटी बजाकर चोरी करने वाले सुपर चोर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ईश्वर सिंह ने आगे बताया कि सिद्धार्थ का नाम और ठिकाना, कुछ भी पुलिस को नहीं मिल रहा था. बाद में पुलिस ने उसकी धरपकड़ काफी तेज की. खासी मशक्कत और इंटरनेट पर सर्च करने पर पुलिस को 1 क्लू मिला, जिसे कनेक्ट करते हुए उन्हें सिद्धार्थ के फेसबुक आईडी की जानकारी मिली.

पुलिस ने सिद्धार्थ की फेसबुक आईडी में मौजूद कुछ तस्वीरों से उसकी गाड़ी का नंबर खोज निकाला और आखिरकार पुलिस उस तक पहुंचने में कामयाब रही.

आपको बता दें कि सिद्धार्थ के चोरी करने का अंदाज काफी अनोखा होता था. वो पहले तो अपनी लग्जरी कार से वहां जाता था जहां उसे चोरी की वारदात को अंजाम देना होता था. फिर वहां पहुंच कर वो पहले घर के बाहर लगी घंटी को 1, 2 बार बजाता और जब उसे लगता कि उस घर में कोई नहीं है, तब वो और उसके साथी वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया करते.

पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ के पास से क्रूज कार और लाखों की नकदी बरामद हुई है और ये सभी चीजें चोरी से हासिल की गई हैं. आपको बता दें कि सिद्धार्थ एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है, लेकिन चोरी और लग्जरी लाइफ जीने की लत की वजह से वो एक प्रोफेशनल चोर बन गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'

कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप

सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ

Embed widget