एक्सप्लोरर

गाजियाबाद : थाने में घुसकर लड़की को मारा चाकू, भतीजी के प्रेम संबंध से था नाराज

गाजियाबाद: देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें एक शख्स लोनी थाने के अंदर चाकू लेकर घुस गया और वहां मौजूद अपनी भतीजी को चाकू मार दिया. घायल लड़की अपनी मर्जी से प्रेमी संग घर से भाग गयी थी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: चार दिन बाद लापता बच्ची आर्ची मिली, घरवालों ने बांटी मिठाई

तीन दिन पहले प्रेमी संग भाग गई थी लड़की

दरअसल लोनी की रहने वाली लड़की का अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था. तीन दिन पहले ही लड़की अपने प्रेमी के संग भाग गई. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़के खिलाफ लोनी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने बुधवार 15 फरवरी की शाम लड़की को बरामद कर लिया.

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे की लंगर की आड़ में श्रद्धालुओं को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

थाने में लड़की से मिलने आए चाचा ने किया लड़की पर हमला

लड़की को बरामद कर लेने के बाद पुलिस उसे कोर्ट के सामने ले जाने वाली थी. कोर्ट में ले जाने से पहले लड़की की बुआ और चाचा दोनों लड़की से मिलने थाने आए. इसी दौरान लड़की के प्रेम से भड़के लड़की के चाचा कैलाश ने पुलिस थाने में ही लड़की को चाकू मार दिया. पुलिस ने आरोपी चाचा को वही दबोच लिया. घायल हालात में लड़की दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है.

यह भी पढ़ें: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन: नवजात बच्चे को ट्रेन में अनजान शख्स को देकर गायब हो गई महिला

प्रेम सम्बन्ध से नाराज चाचा ने जिस तरह थाने के अंदर ही भतीजी को चाकू मारा उससे ये तो साफ़ है कि चाचा इस रिश्ते से कतई खुश नहीं था. लेकिन सवाल ये भी है कि आखिरकार आरोपी थाने में चाकू लेकर कैसे घुस गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget