एक्सप्लोरर

राजस्थान: एकतरफा प्यार में एक लड़के ने नाबालिग को लगाई आग, हुई मौत

राजस्थान के कोटा से एक खबर आई है जहां एक 16 साल के एक लड़के ने एकतरफा प्यार के नाम पर 14 साल की नाबालिग लड़की को जला कर मार दिया.

कोटा: देश में रोडसाइड रोमियो का तथाकथित एकतरफा प्यार और उस प्यार के नाम पर लड़की को डराने, धमकाने और जान से मार देने तक की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ऐसी ही समाज को झकझोर देने वाली राजस्थान के कोटा से एक खबर आई है जहां एक 16 साल के एक लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की को जला कर मार दिया. इस घटना से पहले दोनो में तीखी नोकझोंक हुई थी.

पुलिस ने बताया कि लड़के ने नाबालिग लड़की से अपने प्रेम का इजहार किया था जिसके बारे में लड़की ने अपने माता-पिता को बता दिया था. इससे आरोपी गुस्सा हो गया था. लड़की के माता-पिता दो दिन पहले लड़के के घर उसकी शिकायत करने गए थे और उसे अपनी लड़की से मिलने से मना किया था.

बुलंदशहर में दो बहनों के कत्ल की गुत्थी सुलझी, एकतरफा प्यार में की गई थीं हत्याएं

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर जब लड़की घर पर अकेली थी तो लड़का उसके घर जा पहुंचा, जहां दोनों में झगड़ा हुआ. जिसके बाद लड़के ने नाबालिग लड़की पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. उन्होंने बताया कि लड़की को कोटा के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी शख्स फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है.

इससे पहले यूपी के बुलंदशहर से ऐसी ही एक खबर आई है जहां एक लड़की से एकतरफा प्यार करने वाले लड़के ने दो बहनों का कत्ल कर दिया था. शीलू और शिवानी नाम की दो बहनों की गला दबाकर हत्या की गई थी. फिर आरोपी ने दोनों की लाशों को जला भी दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget