एक्सप्लोरर

Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 90 ड्राइवरों, गार्ड के संक्रमित होने के बाद लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Coronavirus: सियालदाह संभाग की 56 लोकल ट्रेनें रेलवे ने रद्द कर दी हैं. फिलहाल हावड़ा संभाग की ट्रेनें रद्द करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है. पूर्व रेलवे के 90 ड्राइवर और गार्ड कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. प्रवक्ता ने स्थिति को बहुत गंभीर मानते हुए कहा कि हर संभव कोशिश की जा रही है कि यात्रियों को कम परेशानी का सामना करना पड़े.

कोलकाता: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर में अब रेलवे कर्मी भी आने लगे हैं. पूर्व रेलवे ने आज बताया कि 90 ड्राइवर और गार्ड के कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उसने अभी तक सियालदह संभाग की 56 लोकल ट्रेनें रद्द की हैं. एक अधिकारी ने जानकारी दी कि फिलहाल हावड़ा संभाग की ट्रेनें रद्द करने पर कोई फैसला नहीं किया गया है.

90 ड्राइवर और गार्ड कोरोना वायरस की चपेट में 

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता एकलव्य चक्रवर्ती ने पीटीआई/भाषा से कहा, ‘‘स्थिति बहुत गंभीर है. कोविड-19 के कारण 90 ड्राइवर और गार्ड ड्यूटी पर आने में अक्षम हैं. हमें 56 लोकल ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं ताकि मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा पर असर ना पड़े.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक संभव है, ‘नॉन पीक आवर्स’ (ऐसा समय जब भीड़ कम होती है) की ट्रेनों को रद्द किया गया है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो.’’ पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के कारण सात महीने से ज्यादा वक्त तक लोकल ट्रेन सेवा के पहिए थम गए थे. पिछले साल 11 नवंबर, 2020 से लोकल ट्रेन सेवा को दोबारा शुरू किया. कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भारतीय रेल ने हाल ही में बड़ा एलान किया है.

सियालदह संभाग की 56 लोकल ट्रेनें की गई रद्द

उसने कहा है कि रेलवे परिसरों और ट्रेन के भीतर मास्क नहीं लगाने पर यात्री से 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा. गौरतलब है कि दूसरी लहर के पीछे कोरोना वायरस का बदला हुआ रूप को ज्यादा संक्रामक और तेजी से फैलनेवाला माना जा रहा है. उसकी वजह से दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में आए दिन वृद्धि हो रही है. इस बार कोरोना की चपेट में क्या बच्चे, बूढ़े और जवान सभी वर्ग और समूह के लोग आ रहे हैं. पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर लोगों को ज्यादा बीमार कर रही है. महामारी ने स्वास्थ्य ढांचे पर बुरी तरह दबाव डाला है. मरीजों की बढ़ती अचानक संख्या से बेड, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सिलेंडर कम पड़ गए हैं.

Farmers Protest: किसानों ने हटने से किया इंकार, दिल्ली की सीमाओं पर यातायात का हाल-बेहाल

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत स्थिर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget