एक्सप्लोरर

Coronavirus: रणनीति पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजदूतों से किया वीडियो संवाद

संवाद में पीएम मोदी ने जहां दुनिया के अन्य मुल्कों में कोविड-19 वायरस संक्रमण से निपटने के प्रयासों को जाना वहीं विदेशों में मौजूद भारतीय समुदाय की देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

नई दिल्ली: कोराना वायरस महामारी से मुकाबले की तैयारी चुस्त करने में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दुनिया के 130 मुल्कों में मौजूद भारत के राजदूतों और मिशन प्रमुखों के साथ अहम बैठक की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस संवाद में पीएम मोदी ने जहां दुनिया के अन्य मुल्कों में कोविड-19 वायरस संक्रमण से निपटने के प्रयासों को जाना वहीं विदेशों में मौजूद भारतीय समुदाय की देखभाल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक पहली बार वीडियो संवाद बैठक में पीएम ने जहां कोरोना वायरस महामारी प्रभावित देशों से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी पर शाबासी दी. वहीं भारत में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए किए जा रहे लॉकडाउन जैसे उपायों पर भी चर्चा की.

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय मिशन प्रमुखों को पांच परामर्श पर खास ध्यान देने की भी सलाह दी. पीएम ने राजदूतों और उच्चायुक्तों को अपने परिवार और राजनयिक टीम का विशेष ध्यान देने को कहा. साथ ही संकट की इस घड़ी के दौरान अपने क्षेत्राधिकार वाले मुल्कों में मौजूद भारतीय समुदाय का खास ख्याल रखने का आग्रह किया. साथ ही जरूरत पड़ने पर उनके लिए खास आवश्यक इंतजाम करने की भी हिदायत दी.

प्रधानमंत्री ने मिशन प्रुमखों को कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए बनाए गए विशेष आपदा कोष को अधिक प्रचारित करने को भी कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उसमें योगदान दे सकें. महत्वपूर्ण है कि इस कोष में बीते कुछ दिनों के भीतर ही करोड़ों रुपये की सहायता राशि लोग जमा करवा चुके हैं.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक करीब सवा घंटे के इस संवाद में करीब दस मुल्कों में मौजूद भारतीय राजनयिकों को भी अपनी बात रखने का मौका मिला. विभिन्न राजदूतों ने अपनी पदस्थापना वाले मुल्कों में कोविड-19 बीमारी से इलाज के लिए हो रहे उपायों की जानकारी भी साझा की.

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने राजनयिकों को अपने अपने क्षेत्राधिकार वाले देशों कोरोना वायपसर से मुकाबले के लिए चले वैज्ञानिक अनुसंधान और चिकित्सा शोध पर भी ध्यान देने को कहा. साथ ही कोविड-19 महामारी से लड़ाई में जरूरी चिकित्सा जरूरत के साजो-सामान की खरीद में भी सक्रिय प्रयास करने का आग्रह किया. गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से करीब 10 लाख पीपीई यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट की खरीद में मदद करने को कहा है जिसका इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के इलाज में चिकित्सक कर सकें.

महत्वपूर्ण है कि कोविड-19 महामारी से मुकाबले की रणनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कुछ दिनों के दौरान कई वर्गों के साथ वीडियो संवाद कर चुके है. इसमें चिकित्सा से लेकर मीडिआ और रेडियो से लेकर उद्योग समूह के प्रतिनिधि शामिल हैं.

यहां पढ़ें

Lockdown के दौरान मुंबई में बीयर पार्टी निकले थे युवक, पुलिस ने कार कर ली ज़ब्त

झारखंड: बिना राशन कार्ड के भी मिलेगा अनाज, राज्य में सक्रिय होंगे 600 दाल-भात केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमजरेंसी लैंडिंग
तेल अवीव-वियना फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, बुल्गारिया में इमजरेंसी लैंडिंग
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, पूरी टाइमलाइन
सलमान को धमकी, कपिल के कैफे पर फायरिंग... कलाकारों के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग - टाइमलाइन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget