एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: देश में कहां-कहां लगा है लॉकडाउन, सभी राज्यों का हाल एक जगह

देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. बीते दिन देश में पहली बार कोरोना से 4205 मरीजों की मौत हुई है. इससे पहले 7 मई को देश में सबसे ज्यादा मौतें हुई थीं. कोरोना की चैन तोड़ने के लिए तमाम राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगा रखा है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. संक्रमण से निपटने के लिए केंद्र की ओर देश में कहीं भी कर्फ्यू या लॉकडाउन नहीं लगाया गया है. लेकिन ज्यादातर राज्य सरकारों ने अपने राज्य में लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगा रखी हैं. तेलंगाना में आज से 10 दिनों के लिए राज्यव्यापी लॉकडाउन लागू हुआ है. नागालैंड में 14 मई से सात दिनों का लॉकडाउन शुरू होगा.

तमिलनाडु, राजस्थान और पुडुचेरी में इसी सोमवार से दो हफ्ते का लॉकडाउन शुरू हुआ है. केरल में भी शनिवार से नौ दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. पूर्वोत्तर में मिजोरम सरकार ने सोमवार से सात दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है जबकि सिक्किम में लॉकडाउन जैसी पाबंदी 16 मई तक प्रभावी रहेंगी.

सभी राज्यों का हाल एक जगह

  • दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लगा है और अब इसे 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
  • उत्तर प्रदेश में पहले सोमवार सुबह सात बजे कोरोना कर्फ्यू खत्म होना था. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया है.
  • हरियाणा में तीन मई से लागू सात दिवसीय लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है.
  • बिहार में चार मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है.
  • ओडिशा में पांच मई से 19 मई तक के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है.
  • राजस्थान सरकार ने 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया है. हालांकि, संक्रमण रोकने के लिए पिछले महीने से ही पाबंदियां लागू हैं.
  • झारखंड में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 13 मई तक बढ़ा दिया गया.
  • छत्तीसगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की गई जबकि पहले जिलाधिकारियों को 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की अनुमति दी गई थी.
  • पंजाब में 15 मई तक वीकेंड लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के अलावा विस्तृत पांबदी लगाई गई है.
  • चंडीगढ़ में प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लागू किया है.
  • मध्य प्रदेश में 15 मई तक 'जनता कर्फ्यू' लागू है, केवल आवश्यक सेवाओं को ही छूट.
  • गुजरात में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू लागू है और 36 अन्य शहरों में 12 मई तक दिन में भी पाबंदी लागू.
  • महाराष्ट्र में पांच अप्रैल से ही लॉकडाउन जैसे पाबंदी लागू है, इसके साथ ही लोगों की आवाजाही पर पाबंदी और धारा-144 भी लागू है. इन पाबंदियों को बढ़ाकर 15 मई तक किया गया है. 
  • पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते से ही सख्त पाबंदी लागू, सभी तरह के जमावड़े पर रोक.
  • असम में रात्रि कर्फ्यू अब रात आठ बजे की बजाय शाम छह बजे से लागू, बुधवार से सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के जाने पर रहेगी रोक. रात्रि कर्फ्यू 27 अप्रैल से सात मई तक था.
  • नगालैंड में 30 अप्रैल से 14 मई तक सख्त नियमों के साथ आंशिक लॉकडाउन.
  • मिजोरम में 10 मई तड़के चार बजे से 17 मई तड़के चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया.
  • अरुणाचल प्रदेश में शनिवार से शाम साढ़े छह बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा.
  • मणिपुर में सात जिलों में आठ मई से 17 मई के बीच रात्रि कर्फ्यू.
  • सिक्किम में 16 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी.
  • जम्मू-कश्मीर में 10 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदी रहेगी.
  • उत्तराखंड सरकार ने 11 मई से 18 मई तक कड़ा कोविड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है.
  • हिमाचल प्रदेश में सात मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू.
  • केरल में आठ मई से 16 मई तक लॉकडाउन लागू.
  • तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन में रहेंगे लोग.
  • पुडुचेरी में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें-

केंद्र ने दिल्ली को और कोवैक्सीन देने से इंकार किया, अब सिर्फ कोविशील्ड के सेंटर्स पर वैक्सीनेशन चालू- मनीष सिसोदिया

तमिलनाडु:  CM ने कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले 43 डॉक्टरों के परिवारों के लिए 25 लाख के मुआवजे की घोषणा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi In Seychelles: PM मोदी का सेशल्स की नेशनल असेंबली में संबोधन, कहा- 'ग्रीन हाइड्रोजन में बढ़ा रहे सहयोग'
PM मोदी का सेशल्स की नेशनल असेंबली में संबोधन, कहा- 'ग्रीन हाइड्रोजन में बढ़ा रहे सहयोग'
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
PM Modi Award: PM मोदी को मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, सेशेल्स ने दिया ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
PM मोदी को मिला बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान, सेशेल्स ने दिया ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ अवॉर्ड
बांग्लादेश कब लौटेंगी शेख हसीना? भारत में रह रहीं पूर्व PM बोलीं- 'मौत से नहीं डरती, हर साजिश को पार कर...'
बांग्लादेश कब लौटेंगी शेख हसीना? भारत में रह रहीं पूर्व PM बोलीं- 'मौत से नहीं डरती, हर साजिश को पार कर...'

वीडियोज

Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News
Mann Ki Baat 135th Episode : PM Modi की अपील का देश में दिखा बड़ा असर। War Effect
Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी मूल की सांसद ने प्रधानमंत्री को कहा झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, किरेन रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
ब्रिटेन में सांसद ने PM को बोला झूठा तो स्पीकर ने निकाला बाहर, रिजिजू बोले- 'भारत में तो...'
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
एक साथ 3 क्रिकेटर्स ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, आंसुओं के साथ ली विदाई
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Video: पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
पहले सेफ्टी फिर रोमांस- सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड लेकर हनीमून मनाने पहुंचा पति- वीडियो वायरल
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
क्या E20 फ्यूल से घट जाता है गाड़ी का माइलेज, इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget