एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 'पीएम या तो बगैर सोचे-समझे बोलते हैं या वो...', प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर बोले राशिद अल्वी

Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों गुमराह करने का काम करते हैं और इसके अलावा कुछ नहीं करते.

2024 Lok Sabha Election: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पीएम या तो बगैर सोचे-समझे बोलते हैं या वो जानबुझकर देश में नफरत फैलाते हैं. ऐसे में मुझे ताज्जुब होता है कि देश का पीएम इस तरह से कैसे बोल सकता है? राशिद अल्वी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश के लोगों गुमराह करते हैं और इसके अलावा कुछ नहीं करते.

दरअसल, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का ये बयान पीएम मोदी की बांसवाड़ा रैली में भाषण के दौरान मुसलमानों को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर था. जिसमें पीएम ने कहा था कि पहले जब कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करके किसको बांटेंगे- जिनके ज़्यादा बच्चे हैं उनको बांटेंगे, घुसपैठियों को बांटेंगे. क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? आपको मंज़ूर है ये?

ये अर्बन नक्सल की सोच- PM मोदी

रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि ये कांग्रेस का घोषणापत्र कह रहा है कि वो मां-बहनों के सोने का हिसाब करेंगे, उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे और उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. पीएम मोदी ने कहा कि भाइयों बहनों ये अर्बन नक्सल की सोच, मेरी मां-बहनों ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे, ये यहां तक जाएंगे.

PM मोदी जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते- राहुल गांधी

देश में विपक्ष में बैठी पार्टी कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस भाषण की कड़ी आलोचना की है. कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी नफ़रत के बीज बो रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि लोकसभा के पहले चरण के मतदान में निराशा हाथ लगने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झूठ का स्तर इतना गिर गया है कि वह घबरा कर अब जनता को मुद्दों से भटकाना चाहते हैं.

उधर, कांग्रेस के घोषणा पत्र को मिल रहे अपार समर्थन के रुझान आने शुरू हो गए हैं. देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा, अपने रोज़गार, अपने परिवार और अपने भविष्य के लिए वोट करेगा. भारत भटकेगा नहीं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: हेयर स्टाइल, अंदाज से लेकर सियासी तेवर तक, 2024 में कितनी बदलीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget