एक्सप्लोरर

वीर सावरकर पर राहुल गांधी को CM शिंदे की चेतावनी, बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदू विचारक किसी भी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने ये बातें सावरकर स्मारक में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं.

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी की ओर से वीर सावरकर पर कथित गलत टिप्पणी किए जाने पर उनपर निशाना साधा है. सीएम शिंदे ने राहुल को चेतावनी देते हुए साफ कहा है कि वीर सावरकर के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदू विचारक किसी भी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने ये बातें सावरकर स्मारक में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं. इस दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा. शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी का अपमान किया गया और कुछ ऐसे भी लोग थे जो इसे सहते रहे. 

मुख्यमंत्री ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि सावरकर का अपमान करने वालों के प्रति एक नरम रुख अपनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सावरकर का अक्सर अपमान किया जाता रहा. उनको 'माफीवीर' कहकर संबोधित किया जाता रहा. इस कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा. राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी पर बड़ी बेशर्मी से झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग सावरकर का अपमान करने वालों को उचित जवाब देंगे. 

'सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते राहुल'

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी वीर सावरकर के बारे में कुछ नहीं जानते हैं और रोजाना झूठ बोलते हैं. उन्होंने राहुल से पूछा, ''मैं जानना चाहता हूं कि कितने कांग्रेसी नेता 11 साल तक सावरकर की तरह पीड़ित रहे. इतनी लंबी यातनाओं के बाद उन्हें आजादी मिली.'' उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग हिंदू विचारक वीर सावरकर के अपमान का सही समय पर उचित जवाब देंगे. 

'भारत जोड़ो यात्रा' रोकने की मांग

कार्यक्रम में ही शिंदे गुट के लोकसभा सांसद राहुल शेवाले ने राज्य में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोकने की मांग की. उन्होंने कहा कि दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी का अपमान करने वालों की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में चल रही है. सावरकर का अपमान करने वालों की इस पदयात्रा को रुकना चाहिए. 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने मंगलवार को वाशिम जिले में सावरकर को अंग्रेजों के लिए काम करने वाला बताया था. उन्होंने कहा था कि सावरकर अंग्रेजों से पेंशन लेते थे और  कांग्रेस के खिलाफ अंग्रेजों के लिए काम करते थे. उन्होंने कहा कि वह (सावरकर) दो-तीन साल तक अंडमान की जेल में रहे. उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दी थीं. राहुल ने सावरकर को बीजेपी और आरएसएस का प्रतीक बताया.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: सीएम शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़कर होगी सत्ता में वापसी, विधानसभा चुनावों पर फडणवीस का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
जाको-राखे साइयां, मार सके न कोय..., वेनेजुएला भूकंप के 12वें दिन मलब से जिंदा निकला तोता- Video
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget