एक्सप्लोरर

खुलकर हमास का समर्थन कर रहा चीन, कहा- उनका हिंसा आतंकवाद नहीं, वैध संघर्ष

चीन की तरफ से कहा गया कि गाजा पट्टी के लोगों के पास हथियार उठाने का अधिकार है. उनका विद्रोह आतंकवाद नहीं कहा जाएगा. ऐसा औपनिवेशिक काल में कई देशों में हो चुका है.

चीन ने गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष के बीच खुलकर हमास का समर्थन किया है. चीन के अनुसार गाजा पट्टी के लोगों के पास हथियार उठाने का अधिकार है. उनके घर में लंबे समय से युद्ध चल रहा है और वह हथियार उठाकर इसका विरोध कर सकते हैं. चीन ने यह भी कहा कि औपनिवेशिक काल में कई देशों में ऐसा हुआ है. इस वजह से फिलिस्तीन के लोगों का हथियार उठाना उचित है, उनके पास ऐसा करने का अधिकार है.

चीनी विदेश मंत्रालय के कानूनी सलाहकार मा शिनमिन ने कहा कि फिलिस्तीनियों के पास सशस्त्र संघर्ष करने का आधिकार है, क्योंकि गाजा पट्टी में इजरायल लगातार युद्ध जारी रखे हुए है. चीन की तरफ से यह बात फिलिस्तीन के तर्क की चौथी सुनवाई में कही गई. फिलिस्तीन की तरफ से कहा गया था कि वेस्ट बैंक और पूर्वी येरूशलम में इजरायल अपने अवैध कब्जे को स्थायी बना रहा है.

फिलिस्तीनियों को हथियार उठाने का अधिकार
शिनमिन ने कहा कि फिलिस्तीन के लोगों के पास विदेशी उत्पीड़न का विरोध करने और अपने देश की आजादी बनाए रखने के लिए हथियार उठाने का अधिकार है. इन लोगों का हिंसा करना आंतकवाद नहीं, बल्कि वैध सशस्त्र संघर्ष है. औपनिवेशिक काल में दुनिया के कई हिस्सों में ऐसा हुआ है. हालांकि, चीन अपनी विस्तारवादी नीति के चलते कई जगहों पर अवैध कब्जा करता रहा है. हांगकांग सहित कई जगहों पर चीन ने बलपूर्वक विद्रोह को कुचला है.

7 अक्टूबर से जारी है संघर्ष
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था, जिसमें 1200 के करीब मौतें हुई थीं और 250 लोग बंधक बनाए गए थे. इसके बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की. एक नवंबर से एक सप्ताह का संघर्ष विराम हुआ था. इसके अलावा गाजा पट्टी पर लगातार युद्ध जारी है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां 29 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 69 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः एक बड़े मुस्लिम देश के साथ मिलकर कौन सा हथियार बना रहा पाकिस्‍तान, भारत की बढ़ेगी मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget