एक्सप्लोरर

डोकलाम में ‘छोटे स्तर के सैन्य युद्ध’ से जुड़ी रिपोर्ट पर चीन खामोश

बीजिंग: डोकलाम से भारतीय सैनिकों को दो सप्ताह के भीतर हटाने के लिए चीन की ओर से ‘छोटे स्तर के सैन्य अभियान’ पर विचार किए जाने को लेकर चीन की सरकारी मीडिया में छपे लेख के बारे में पीएलए (People's Liberation Army) के सीनियर अधिकारी ने इसकी पुष्टि करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि गतिरोध को बढ़ने से रोकने के लिए भारत को अपने सैनिक बिना शर्त वापस बुलाने चाहिए.

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सीनियर कर्नल रेन गुओकियांग ने यहां भारतीय मीडिया के शिष्टमंडल से कहा, ‘‘इस तरह की रिपोर्ट मीडिया और थिंकटैंक की राय को लीड करती हैं. आधिकारिक सूचना के लिए कृपया विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ताओं के बयानों का हवाला लीजिए.’’

सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने थिंकटैंक के हवाले से कहा था कि चीन डोकलाम इलाके से भारतीय सैनिकों को हटाने के लिए दो सप्ताह के भीतर ‘छोटे स्तर के सैन्य अभियान’ पर विचार कर रहा है.

अखबार के अनुसार ‘शंघाई अकैडमी ऑफ सोशल साइंसेज’ के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस के रिसर्चर हू झियोंग ने कहा था, ‘‘चीन डोकलाम में भारत के साथ लंबे समय तक सैन्य गतिरोध नहीं रहने देगा और भारतीय सैनिकों को दो सप्ताह के भीतर वहां से हटाने के लिए छोटे स्तर पर सैन्य अभियान चलाया जा सकता है.’’ भारतीय मीडिया के साथ दो घंटे की बातचीत के दौरान कर्नल रेन ने हू के दावों पर कमेंट करने से इनकार किया. बहरहाल, उन्होंने यह दावा किया कि डोकलाम चीनी क्षेत्र है और बीजिंग के पास इसका ‘ठोस कानूनी और ऐतिहासिक साक्ष्य’ है.

भारतीय सैनिकों पर चीनी सीमा में गैरकानूनी ढंग से प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि चीन का रुख यह है कि भारतीय पक्ष को अपने सैनिकों को ‘तुरंत और बिना शर्त’ वापस बुलाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना
'आप जिम्मेदार...', पीयूष गोयल ने यूरोप को लताड़ा, जलवायु परिवर्तन पर दिखाया आईना

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget