एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रत्याशी को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

गोली गोपाल चंद्र साहा के गर्दन के पीछे जाकर लगी. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. साहा की हालत को देखते हुए डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है.

रविवार देर रात उत्तर बंगाल के मालदा में एक भाजपा प्रत्याशी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. 46 साल के गोपाल चंद्र साहा मालदा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी हैं. गोली लगने के तुरंद बाद साहा को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है.

गर्दन के पिछले हिस्से में लगी गोली

स्थानीय भाजपा नेताओं के मुताबिक ये घटना रात को लगभग 9 बजे घटी. घटना से कुछ देर पहले ही साहा ने एक रोड शो किया था और उसके बाद वे कुछ कार्यकर्ताओं के साथ बैठे थे.  इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई. भीड़ में से चली ये गोली साहा के गर्दन के पीछे जाकर लगी. उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. साहा की हालत को देखते हुए डॉक्टरों को उनका ऑपरेशन करना पड़ा. इस घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए. 

जलते टायरों के साथ बीजेपी ने किया प्रदर्शन

इस घटना के लिए बीजेपी ने सीधे दौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. घटना के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश दिखाई दिया. युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जलते हुए टायरों के साथ हाइवे पर विरोध प्रदर्शन किया. सोमवार को, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्य सह-प्रभारी अरविंद मेनन, और राज्य इकाई के महासचिव सायंतन बसु, बंगाल में पार्टी के महासचिव के मालदा जाने की उम्मीद है. इस बीच पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

राज्य में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं.  294 सीटों में से 180 सीटों पर चुनाव पहले ही पाँच चरणों में संपन्न हो चुके हैं. बाकी की सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होना है. मतगणना का काम 2 मई को होगा. मालदा निर्वाचन क्षेत्र में अंतिम चरण यानि की 29 अप्रैल को मतदान होना है.

ये भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी की अब नहीं होगी कोई बड़ी रैली, छोटी-छोटी चुनावी सभाएं करेगी TMC

पश्चिम बंगाल: एक दिन में सामने आए कोरोना के रिकॉर्ड 8,419 नए मामले, 28 की हुई मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget