एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी की अब नहीं होगी कोई बड़ी रैली, छोटी-छोटी चुनावी सभाएं करेगी TMC

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले आए, जो एक दिन में सामने आए सर्वाधिक हैं. इसके साथ ही राज्य में इस घातक विषाणु से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 6,59,927 हो गई है. 

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा एलान किया है. ममता बनर्जी अब बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी. ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस अब कोलकाता में छोटी-छोटी चुनावी सभाएं आयोजित करेगी. पार्टी के नेता उन जिलों में छोटे-छोटे भाषण देंगे, जहां बाकी तीन चरणों में मतदान होना है.

ममता बनर्जी ने कहा है कि वह आम तौर पर 50 मिनट से एक घंटे का भाषण देती हैं. लेकिन अब इसमें 20 मिनट या उससे अधिक समय की कटौती करेंगी ताकि लोगों को सभा में लंबे समय तक न रहना पड़े. उन्होंने कहा, "हां, हमने अगले तीन चरणों में शहर में गली-कूचों में छोटी-छोटी सभाएं करने का निर्णय लिया है. हम अब बड़ी-बड़ी सभाएं नहीं करेंगे. साथ ही मेरे भाषण भी काफी छोटे होंगे.'

26 अप्रैल को मतदान के अंतिम दिन एक सांकेतिक सभा
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट किया, "ममता बनर्जी अब कोलकाता में प्रचार नहीं करेंगी. शहर में 26 अप्रैल को मतदान के अंतिम दिन केवल सांकेतिक सभा होगी. उन्होंने सभी जिलों में अपनी सभी चुनावी रैलियों के समय में कटौती की है. उनके भाषण केवल 30 मिनट के होंगे."

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में हो रहा विधानसभा चुनाव अभी जारी है. पांच चरण का चुनाव हो चुका है. छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें और अंतिम चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इसके बाद 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगें. 

बंगाल में संक्रमण के रिकॉर्ड 8419 नए मामले
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,419 नए मामले आए, जो एक दिन में सामने आए सर्वाधिक हैं. इसके साथ ही राज्य में इस घातक विषाणु से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 6,59,927 हो गई है. महामारी से 28 और लोगों की मौत हो गई और राज्य में इस बीमारी से अब तक 10,568 लोग जान गंवा चुके हैं.

कोलकाता में कल संक्रमण के सर्वाधिक 2,197 नए मामले सामने आए. इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले में महामारी के 1,860 नए मामले सामने आए. महामारी से कोलकाता में पांच और उत्तर 24 परगना में छह लोगों की मौत हुई है.

ये भी पढ़ें-
CM ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, इस बात पर जताई नाराजगी

West Bengal: अमित शाह बोले- बटन इतना ज़ोर से दबाना कि बटन यहां दबे और करंट दीदी को कोलकाता में लगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget