एक्सप्लोरर

कार चलाने वाले गेट खोलते हुए रखें ध्यान, ड्राइवर की एक गलती ने महिला की जान पर बन आई, Video Viral

Car Accident: सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखा जा सकता है सड़क के किनारे एक एसयूवी कार खड़ी है. कार सवार बिना देखे कार का गेट खोल देता है, तभी पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला का एक्सीडेंट हो जाता है.

Bangalore Car Accident: कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से एक दिल दहला देने वाला एक्सीडेंट का वीडियो सामने आया है. दरअसल, एक महिला स्कूटी से जा रही थी, तभी सड़क के किनारे खड़ी एक कार का अचानक से दरवाजा खुला और स्कूटी सवार महिला कार के दरवाजे से टकरा कर बीच सड़क पर जा गिरी. इसके बाद पीछे से आ रही एक दूसरी कार ने महिला के ऊपर चढ़ा दी. आनन-फानन में लोग स्कूटी महिला को बचाने के लिए दौड़े. यह घटना पिछले महीने की बताई जा रही है.

इस एक्सीडेंट का वीडियो शेयर करते हुए कर्नाटक राज्य सड़क सुरक्षा प्राधिकरण के ट्विटर हैंडल ने ट्वीट करके जानकारी दी है. ट्वीट में कहा गया, "सार्वजनिक सड़क पर अपनी कार का दरवाजा खोलने से पहले, इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए पीछे से आने वाले वाहनों के लिए साइड या रियर व्यू मिरर में जांच जरूर करें. याद रखें और सावधान रहें."

बिना पीछे देखे कार का गेट खोल 
जारी किए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे एक एसयूवी कार खड़ी है. कार सवार बिना देखे कार का गेट खोल देता है, तभी पीछे से आ रही स्कूटी सवार महिला का कार वाले की एक गलती के कारण एक्सीडेंट हो जाता है. स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर जाती है, कुछ सेकंड के भीतर ही पीछे से एक तेज रफ्तार कार महिला के उपर चढ़ जाती है. वीडियों में साफ दिख रहा है कि भले ही कार सवार ने कार रोक दी, लेकिन कार महिला के ऊपर चढ़ जाती है. वहीं इसके बाद आसपास के लोग महिला को बचाने के लिए भागते हैं. 

यह घटना 24 सितंबर की बताई जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. एक्सीडेंट वीडियो लोग 56,600 बार देख चुके हैं. कमेंट में ज्यादातर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और गड्ढों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे को पार करने से बचने के लिए चालक साइड से होकर गुजरते हैं. 

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि महिला को कितनी चोटें आई हैं, वहीं एसयूवी कार कार के मालिक के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई की गई है इसकी भी जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़े:

RBI Action Bank: रिजर्व बैंक ने इस बैंक का रद्द किया लाइसेंस, आपका भी यहां खाता तो नहीं? जानें क्या फंस गई रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
अमेरिकी एयरस्ट्राइक का ईरान ने दिया जवाब, IRGC बोली- US के 85 सैन्य ठिकानों को पहुंचाया नुकसान
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
US-Iran War LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
LIVE: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का दावा- बहरीन और कुवैत में धुआं-धुआं किए US के 85 सैन्य ठिकाने
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget