एक्सप्लोरर

कोलकाता: बांग्लादेशी छात्रा को 15 दिनों के अंदर भारत छोड़ने का फरमान, सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

'सरकार विरोधी गतिविधि' में शामिल होने के आरोप में एक बांग्लादेशी छात्रा को भारत छोड़ने को कहा गया है. गृह मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में उस पर वीजा नियमों के उल्लंघन की बात कही गई है.

कोलकाता: भारतीय गृह मंत्रालय ने एक बांग्लादेशी छात्रा को भारत छोड़ने का फरमान सुनाया है. छात्रा पर सरकार विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है. अफसरा अनिका मीम नाम की छात्रा केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती में पढ़ रही है. छात्रा को कोलकाता में विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय की तरफ से नोटिस थमाया गया है.

बांग्लादेशी छात्रा को देश छोड़ने का फरमान

अफसरा अनिका मीम बांग्लादेश की कुश्तिया जिले की रहनेवाली हैं. विश्वभारती यूनिवर्सिटी में मीम ने 2018 में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था. पिछले साल भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून को संसद से पास किया था. जिसके बाद वह उसका विरोध कर रही थी.

आरोप है कि दिसंबर में छात्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नागरिकता कानून के विरोध में कुछ पोस्ट किया था. उसकी एक दोस्त ने बताया कि पोस्ट वायरल होने के बाद छात्रा को ट्रोल किया जाने लगा. इसके बाद छात्रा को गृह मंत्रालय की तरफ से 14 फरवरी को नोटिस थमा दिया गया.

सरकार विरोधी गतिविधि  में शामिल होने का आरोप

नोटिस में उसे 15 दिनों के अंदर देश छोड़ कर जाने को कहा गया है. नोटिस में वीजा शर्तों के उल्लंघन की बात कही गई है. नोटिस के मुताबिक, छात्रा को सरकार विरोधी गतिविधि में संलिप्त पाया गया है. इस तरह की गतिविधि वीजा नियमों का उल्लंघन है.

एक न्यूज एजेंसी को भेजे व्हाट्सएप मैसेज में छात्रा ने कहा, "अभी मैं इस पर बात करने की स्थिति में नहीं हूं." कोलकाता में बांग्लादेश उप उच्चायोग के अधिकारी ने बताया कि अभी उन्हें आधिकारिक तौर पर सूचना मिलने का इंतजार है.

Delhi Violence: आप से सस्पेंड ताहिर हुसैन के समर्थन में अमानतुल्लाह, कहा- झूठे केस में फंसा रही है बीजेपी

दिल्ली हिंसा के बीच बोले मोहन भागवत- देश का जो होगा उसके लिए हम जिम्मेदार, अंग्रेजों को दोष नहीं दे सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget