एक्सप्लोरर

गुजरात के स्थानीय चुनाव के लिये 'आप' ने घोषित किये उम्मीदवार, आतिशी बोलीं- बीजेपी का विकल्प बनेगी पार्टी

आम आदमी पार्टी अब दिल्ली के बाहर अपनी सियासत को हर मोर्चे पर आजमा रही है. रविवार को आप ने गुजरात के स्थानीय चुनाव के लिये 504 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये.

अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को कहा कि वह गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और पार्टी ने 504 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. पार्टी ने भरोसा जताया है कि वह राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी का मजबूत विकल्प बनकर उभरेगी.

‘आप’ की प्रवक्ता एवं दिल्ली में विधायक आतिशी ने गुजरात में नगर पालिकाओं, नगर निगमों, जिला और तालुका पंचायतों जैसे स्थानीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. ये चुनाव संभवत: फरवरी में होंगे.

बीजेपी का मजबूत विकल्प बनेगी आप

आतिशी ने कहा, ‘‘ ‘आप’ राज्य में पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसी के साथ, पार्टी बीजेपी के मजबूत विकल्प के रूप में गुजरात की चुनावी राजनीति में प्रवेश करेगी. ‘आप’ बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए काम करेगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘आप’ गुजरात में केवल स्थानीय निकाय चुनाव ही नहीं, बल्कि विधानसभा चुनाव और अन्य चुनाव भी लड़ेगी. गुजरात के लोग विकल्प चाहते हैं.’’

उन्होंने दावा किया कि ‘आप’ लोगों की मांग पर राज्य की चुनावी राजनीति में प्रवेश कर रही है. आतिशी ने बीजेपी पर डराने और प्रलोभन देने की राजनीति करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि देश में ऐसा कोई नेता है, जो बीजेपी से डरता नहीं है, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं और यदि कोई ऐसी पार्टी है, जिसे बीजेपी डरा नहीं सकती या प्रलोभन नहीं दे सकती, तो वह ‘आप’ है।... हम, अरविंद केजरीवाल के सिपाही, सच्चाई के लिए लड़ना जारी रखेंगे.’’

उम्मीदवार की कर सकेंगे शिकायत

आतिशी ने कहा कि सूची कुछ सप्ताह पहले जारी की जा रही है, क्योंकि उम्मीदवारों को घर-घर जाकर प्रचार करना होगा.‘आप’ नेता ने कहा कि पार्टी ने एक ई-मेल पता उपलब्ध कराया है, ताकि यदि लोगों को किसी उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत करनी हो, तो वे इसे दर्ज करा सकें.

आतिशी ने कहा, ‘‘हमने तीन सी-करप्शन (भ्रष्टाचार), क्रिमिनलिटी (अपराध) और कैरेक्टर (चरित्र) की बात की है.’’ उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार इन मापदंडों को लेकर सवालों के घेरे में आता है, तो ‘आप’ उस उम्मीदवार को बदल देगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भ्रष्ट व्यक्ति को उम्मीदवार नहीं बनाएगी.

31 प्रतिशत महिलाएं

आप की गुजरात इकाई के नवनियुक्त प्रमुख गोपाल इटालिया ने बताया कि जिन 504 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई है, उनमें 31 प्रतिशत महिलाएं हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘यह पहली सूची है और हम जल्द ही दूसरी सूची जारी करेंगे. हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हमारे मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भ्रष्टाचार से संबंधित हैं. हम चाहते हैं कि गुजरात में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो जाए.’’

गुजरात में नवंबर, 2019 में ये स्थानीय निकाय चुनाव होने थे, लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इन्हें तीन महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें.

कैसी है कोरोना वैक्सीन, ट्रॉयल से लेकर सेफ्टी तक जानिये क्या कहते हैं प्रिंसिपल इन्वेस्टीगेटर डॉक्टर संजय राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget