एक्सप्लोरर

H1N1 का इलाज कराने के बाद काम पर लौटे सुप्रीम कोर्ट के 4 जज

सुप्रीम कोर्ट के चार जज काम पर लौट आए हैं. जबकि दो जज आराम कर रहे हैं. सभी जज H1NI के वायरस से पीड़ित थे. मगर उचित इलाज के बाद जल्द ही सब ठीक हो गये. दो जजों के बारे में भी कहा जा रहा है कि जल्द ही कोर्ट आने लगेंगे.

सुप्रीम कोर्ट के 6 जज पिछले दिनों H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के शिकार हुए. इनमें से चार स्वस्थ होकर काम पर लौट आए हैं. 2 फिलहाल स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. आज सुबह एक मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने 6 जजों के H1N1 से बीमार पड़ने की जानकारी द. इससे यह भ्रम फैल गया था कि 6 जज एक साथ बीमार हैं.

जज ने ही दी जानकारी
जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने सुबह कहा था, “हमारे 6 साथी जज H1N1 के शिकार हुए हैं. हम सभी जजों ने चीफ जस्टिस के साथ बैठक कर उनसे अनुरोध किया कि कोर्ट में काम करने वाले वकीलों और बाकी सभी लोगों को रोग प्रतिरोधक टीकाकरण पर विचार किया जाए. इस बारे में हम लोग सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से भी बात करेंगे." इसके बाद यह भ्रम फैल गया कि 6 जज एक साथ बीमार पड़ गए हैं. लोग जानकारी जुटाने में लग गए कि कौन-कौन से जज आज अवकाश पर हैं.
स्वस्थ हो चुके हैं सभी जज
सुप्रीम कोर्ट के एक बेहद उच्च सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि 6 जज H1N1 से पीड़ित जरूर हुए, लेकिन अलग-अलग समय पर. पिछले शनिवार और रविवार को हुए अंतरराष्ट्रीय ज्यूडिशियल कॉन्फ्रेंस से पहले ही 4 जज स्वस्थ हो चुके थे और उन्होंने कॉन्फ्रेंस में हिस्सा भी लिया था. जज बीमार पड़ने पर एक-दो दिन की छुट्टी के बाद काम पर लौट आए थे. आज भी चारों जज अपना काम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि बाकी 2 जज भी स्वस्थ हो चुके हैं. लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर अभी एक-दो दिन आराम कर रहे हैं. ये दोनों जज भी इसी हफ्ते काम पर वापस लौट आएंगे.
क्या है H1N1
H1N1 को सामान्य बोलचाल की भाषा में स्वाइन फ्लू भी कहा जाता है. यह सूअरों में सामान्य रूप से पाया जाने वाला वायरस है, जो समय के साथ-साथ इंसानों में भी जुकाम और बुखार की वजह बनने लगा है. डॉक्टरों का मानना है कि सामान्य बुखार की तरह हल्के इलाज पर यह बीमारी ठीक हो जाती है. लेकिन जो लोग पहले से कमजोर हैं और बीमारी का इलाज भी नहीं करवाते उनके मामले में यह बीमारी जानलेवा हो जाती है.
चिंता की बात नहीं
अक्सर स्वाइन फ्लू का शिकार हुए सामान्य लोगों के मामले में यह पता भी नहीं चल पाता कि उनकी बीमारी क्या है. कुछ दिनों के इलाज में ठीक तो हो जाते हैं लेकिन जजों के स्वास्थ्य का चूंकि बहुत ज्यादा ख्याल रखा जाता है. इसलिए उनके बीमार पड़ने पर तमाम तरह की जांच करवाई जाती है. इसी वजह से यह पता चला कि 6 जज H1N1 से ग्रसित हुए हैं. हालांकि बीमारी चिंताजनक स्तर पर नहीं पहुंची थी.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
Live: CJP प्रोटेस्ट से पहले SC बोला, 'मेट्रो स्टेशन बंद करने से लाखों लोगों को दिक्कत होगी'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
Explained: कविता, क्लासिक्स और अनकहे दुःखों की शिल्पकार ऐन कार्सन की साहित्यिक यात्रा कैसी रही
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'
रेजीनगर में ममता बनर्जी की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी- 'ऐसा चुनाव हुआ जिसमें...'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget