एक्सप्लोरर

Coronavirus Noida: 11 दिन के सबसे छोटे मरीज ने दी कोरोना को मात, डॉक्टर्स ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

नोएडा में शारदा अस्पताल से आज कोरोना के सबसे छोटी उम्र के मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया. 11 दिन के इस कोरोना फाइटर ने सात दिन में कोरोना को मात दी है.

नोएडा: तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच स्वस्थ होते मरीजों के मामले राहत भरी खबर है. शारदा अस्पताल से आज 11 लोगों को डिस्चार्ज किया गया. डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा व विदेशी शामिल हैं. अस्पताल प्रबंधन ने तालियां बजाकर सभी का उत्साहवर्धन किया.

11 दिन का सबसे छोटा मरीज

आपको बता दें कि शारदा अस्पताल के डॉक्टर्स जिले के सबसे छोटे कोविड़ 19 के मरीज को गोद में लेकर जैसे ही बाहर आएं, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। नोएडा निवासी एक युवक की पत्नी ने कुछ दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। जांच के बाद बच्चे व मां में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों को शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया था। सात दिन बाद यानी मंगलवार को बच्चे की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। इसके बाद आज उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। तब तक बच्चा नर्सरी में रखा जाएगा। कोरोना वायरस को 16 दिन बाद मात देकर लौटे संदीप गुप्ता काफी उत्साहित थे।

शारदा से 150 मरीज हो चुके हैं डिस्चार्ज अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले सभी मरीजों को नोडल अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने डिस्चार्ज पत्र दिया। डिस्चार्ज होने वालों में उजबेकिस्तान निवासी एक व्यक्ति भी शामिल है। शारदा अस्पताल से मंगलवार को 11 लोगों की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। शारदा कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ अभिषेक ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में एक 11 दिन का बच्चा व विदेशी भी शामिल है। डॉ अभिषेक ने बताया कि शारदा से अब तक 150 लोगों को इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
एबीपी न्यूज़ Top 10, रात की बड़ी खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ - रात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget