एक्सप्लोरर

केंद्रीय बजट से जुड़े हुए ऐसे 10 दिलचस्प फैक्ट्स जिन्हें जानना है बेहद जरूरी

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली आज यानी एक फरवरी को वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए बजट पेश करेंगे. इस साल संसद के बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से शुरू हो गया है. यह सत्र 9 फरवरी तक जारी रहेगा.

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यह बजट बीजेपी सरकार का पांचवां और अंतिम बजट होगा. बजट पेश करने से पहले,  इकोनॉमिक सर्वे (आर्थिक सर्वेक्षण) सोमवार को संसद के दोनों सदनों में जेटली की तरफ से पेश किया गया. इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था काफी बेहतर तरीके से प्रगति कर रही है. सर्वे में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में देश का विकास दर 7-7.5 प्रतिशत तक का विस्तार कर सकती है. इस लिहाज से भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था बन जाएगी.

आइए केंद्रीय बजट के 10 दिलचस्प तथ्यों पर एक नजर डालते हैं

  1. आज़ादी के बाद स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट 26 नवंबर 1947 को भूतपूर्व वित्त मंत्री आरके शानमुखम चेट्टी की तरफ से पेश किया गया था.
  2. भूतपूर्व प्रधानमंत्री और भूतपूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के नाम संसद में सबसे ज्यादा बजट पेश करने का रिकार्ड है. उन्होंने 10 बार केंद्रीय बजट संसद में पेश किया. दूसरे नंबर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम का नाम आता है जो नौ बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपने वित्त मंत्री बनने के दौरान आठ बार संसद में बजट पेश कर चुके हैं.
  3. साल 1964 और 1968 में 29 फरवरी को मोरारजी देसाई ने अपने जन्मदिन पर केंद्रीय बजट पेश किया था, वे ऐसा करने वाले एकमात्र वित्त मंत्री हैं.
  4. 1969 में वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफे के बाद, भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला. अब तक इंदिरा  एकमात्र महिला हैं जिन्होंने वित्त मंत्रालय का पदभार संभाला है.
  5. बजट पेश करने से करीब 10-12 दिन पहले एक परंपरागत 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया जाता है. जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मीठे पकवान के रूप में हलवा तैयार किया जाता है. इस हलवा को खुद वित्त मंत्री की तरफ से बनाया जाता है. हलवा सेरेमनी का पारंपरिक महत्व यह है कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले मीठा खाया जाना चाहिए. मीठे पकवान को खाने के बाद ये अधिकारी देश-दुनिया से पूरी तरह कट कर नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं और बजट का दस्तावेज तैयार करते हैं. इन कर्मचारियों से ना कोई मिल सकता और ना ही इन कर्मचारियों को किसी से बात करने की इजाजत होती है. बजट का काम पूरी गोपनीयता में किया जाता है.
  6.  1997-98 में संवैधानिक संकट गहराने के बाद केंद्रीय बजट को बिना किसी बहस के पारित किया गया था. उस दौरान वित्त मंत्री आईके गुजराल ने अपने मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया था. वित्तीय वर्ष 1997-98 के केंद्रीय बजट को पारित करने के लिए संसद की विशेष सत्र बुलाई गई थी.
  7. वित्त मंत्री पी चिदंबरम की तरफ से पेश किए गए वित्तीय वर्ष 1997-98 के केंद्रीय बजट को 'ड्रीम बजट' कहा गया था, क्योंकि उस वक्त कई ऐसे आर्थिक सुधार किए गए थे जिनमें - आयकर दरों में कमी, कॉर्पोरेट टैक्सों पर सरचार्ज हटाने और कॉरपोरेट टैक्स दरों में कमी करना शामिल था.
  8. साल 1999 तक फरवरी के आखिरी वर्किंग डे के दिन शाम 5 बजे केंद्रीय बजट की घोषणा की जाती थी. एनडीए सरकार के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने साल 1999 में सुबह 11 बजे बजट पेश किया. इसके बाद यह परंपरा बन गई और बजट फरवरी के आखिरी वर्किंग डे के दिन सुबह 11 बजे पेश किया जाने लगा. हालांकि, साल 1991 में बजट सुबह 11 पेश किया जा चुका है.
  9. 2016 तक केंद्रीय बजट फरवरी के अंतिम वर्किंग डे पर संसद में पेश किया जाता रहा. मगर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2017 में परंपरा बदल दी और केंद्रीय बजट 1 फरवरी पेश किया.
  10. इसी तरह 2016 तक केंद्रीय बजट से कुछ दिन पहले रेल बजट पेश किया जाता था. साल 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट के साथ ही पेश किया गया. ऐसा होने से पिछली 92 साल की पुरानी परंपरा को बदल गई और रेल बजट और आम बजट एक साथ पेश होने लगा.
आज के दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली एक बार फिर दो महत्वपूर्ण बजट पेश करने जा रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के 12 साल, 12 राशियां, 12 बड़े फैसले...ऐसे शायद आपने पहले कभी नहीं समझा होगा
मोदी सरकार के 12 साल, 12 राशियां, 12 बड़े फैसले...
ईरान ने मार गिराया था अपाचे हेलीकॉप्टर, अमेरिका ने लिया बदला, होर्मुज से बंदर अब्बास तक एक साथ अटैक
ईरान ने मार गिराया था अपाचे हेलीकॉप्टर, US ने लिया बदला, होर्मुज से बंदर अब्बास तक एक साथ अटैक
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
30 हजार फीट पर बवाल: यात्री ने तोड़ा विमान का शीशा, फिर भागने की कोशिश, जानें क्या मिल सकती है सजा
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन पर उठाए सवाल
जयपुर पटाखा फैक्ट्री में आग से 8 लोगों की मौत, विधायक अमीन कागजी ने प्रशासन पर उठाए सवाल
फीफा वर्ल्ड कप में FIFA का मतलब क्या होता है? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे इसका पूरा नाम
फीफा वर्ल्ड कप में FIFA का मतलब क्या होता है? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते होंगे इसका पूरा नाम
Tejasswi Prakash Birthday: गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
गोवा से दुबई तक फैली है करोड़ों की प्रॉपर्टी, मुंबई से लग्जरी ब्यूटी पार्लर, जानें- कितनी अमीर हैं तेजस्वी प्रकाश
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
बॉर्डर के पास पेड़ों पर CCTV... 142 करोड़ का मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट! ED ने म्यांमार-भारत ड्रग्स सिंडिकेट को किया ध्वस्त
अजगर है या कोई खिलौना! गोद में खतरनाक अजगर लेकर रील बनाने लगी महिला और फिर...वीडियो वायरल
अजगर है या कोई खिलौना! गोद में खतरनाक अजगर लेकर रील बनाने लगी महिला और फिर...वीडियो वायरल
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
Wireless Vs Wired Security Cameras: आपके घर के लिए कौन-सा ऑप्शन बेहतर और क्यों? यहां जानें जवाब
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
प्रचंड गर्मी के बीच कैसे तैयार करें धान की नर्सरी, जानें क्या कहते हैं कृषि एक्सपर्ट्स?
Embed widget