एक्सप्लोरर

कोरोना काल: जिंक से बढ़ा रहे इम्युनिटी, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से हो सकते हैं यह साइड इफेक्ट्स

जिंक शरीर के लिए जरूरी मिनरल है, शरीर में उसकी कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. जिंक सप्लीमेंट्स के कई रूप हैं जो आपके स्वास्थ्य को अनोखे तरीके से प्रभावित करता है. ये कैप्सूल, टैबलेट की शक्ल में आम तौर से उपलब्ध होते हैं. फायदेमंद होने के बावजूद ओवरडोज के साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं.

जिंक एक मिनरल है जो आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ये पोषक तत्व इम्यून सिस्टम और बचपन के दौरान विकास का समर्थन करता है. जिंक का कम लेवल किसी शख्स की बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है. ये शरीर को प्रोटीन और DNA बनाने में सक्षम बनाता है और घाव भरने में योगदान देता है. जिंक कई फूड्स जैसे बीन्स, पोल्ट्री मांस और मछली में स्वाभाविक तौर से होता है. ये डाइटरी सप्लीमेंट के तौर पर भी उपलब्ध होता है.

जिंक का इस्तेमाल शरीर के लिए है जरूरी

आपका शरीर स्वाभाविक रूप से जिंक का उत्पादन नहीं करता है, आपको इसे फूड या सप्लीमेंट्स के जरिए हासिल करना पड़ता है. इंसानी शरीर अतिरिक्त जिंक को स्टोर नहीं करता है, इसलिए डाइट के तौर पर नियमित उसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए. उसका इस्तेमाल कई उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है. कोरोना महामारी काल में कुछ शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि जिंक का प्रयाप्त लेवल बरकरार रखने से संभावित तौर पर कोविड-19 के खिलाफ कुछ सुरक्षा मिल सकती है.

ये ध्यान रखना जरूरी है कि जिंक किसी शख्स के संपूर्ण स्वास्थ्य और बीमारी के खिलाफ प्रतिरोध की क्षमता को बढ़ा सकता है, लेकिन वर्तमान में कोई सबूत नहीं हैं कि ये कोविड-19 की रोकथाम या इलाज कर सकता है. हर दिन जिंक की मात्रा की जरूरत आपकी उम्र पर निर्भर करती है. हालांकि, जिंक के अधिक इस्तेमाल से जुड़े संभावित साइड-इफेक्ट्स के कारण बेहतर है कि रोजाना की ऊपरी सीमा पार न करें. निर्देश के मुताबिक इस्तेमाल करने से जिंक सप्लीमेंट्स सुरक्षित और प्रभावी हो सकता है.

ओवरडोज से हो सकते हैं साइड-इफेक्ट्स

जिंक के ओवरडोज से मतली, उल्टी, डायरिया और पेट दर्द समेत प्रतिकूल प्रभाव का खतरा रहता है. ज्यादा इस्तेमाल से जिंक कॉपर को अवशोषित करने की आपके शरीर की क्षमता से छेड़छाड़ भी कर सकता है, जिससे संभावित तौर पर प्रमुख मिनरल की आगे चलकर कमी की आशंका रहती है. इसके अलावा, जिंक सप्लीमेंट्स खास एंटीबायोटिक्स के अवशोषण में बाधा पैदा कर सकता है. साइड-इफेक्ट्स के खतरे को कम करने के लिए अनुशंसित खुराक की पाबंदी करना जरूरी है. अनुशंसित सीमा पार करने से फ्लू की तरह के लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सिर दर्द और थकान की वजह बन सकता है. 

Bodybuilding Tips: बिना GYM के घर पर रहकर करें व्यायाम, 1 महीने में बन जाएगी आर्कषक बॉडी

हार्ट के मरीजों के लिए बेहद खतरनाक हैं ये चीजें, अपने भोजन से तुरंत दूर करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget