एक्सप्लोरर

दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाती हैं ये 5 दालें, इसका रोजाना करें सेवन

हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन, फाइबर, और अन्य पोषण से भरपूर आहार की जरूरत होती है.ऐसे में दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए 5 दालों का प्रयोग कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

Best Pulses for Heart Health: दाल का प्रतिदिन सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है. दाल में फाइबर होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करती है और कब्ज को रोकती है. फाइबर का सेवन हार्ट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, क्योंकि यह कोलेस्टेरॉल को कम करता है. दाल में विटामिन्स और मिनरल्स, जैसे कि विटामिन बी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, और कैल्शियम होते हैं, जो आपके शरीर के पोषक तत्व का काम करते हैं. आइए जानते हैं हार्ट को स्वास्थ्य रखने के लिए कौन सी दाल ज्यादा फायदेमंद होती है आइए जानते हैं..

मसूर दाल : मसूर दाल में फाइबर होती है, जो कोलेस्टेरॉल को कम करने में मदद कर सकती है. जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते है और हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकता है. वहीं मसूर दाल में विटामिन बी, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं. ये आपके हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं और आपके जीवन को स्वास्थ्य रखने में सहायक बनाते हैं

चना दाल: चना दाल में उच्च मात्रा में प्रोटीन होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है. प्रोटीन शरीर के मांसपेशियों के निर्माण और रिपेयर में मदद करता है और चना दाल में फाइबर होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करती है और कब्ज को रोकती है. फाइबर का सेवन हार्ट स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करता है, क्योंकि यह कोलेस्टरॉल को कम करने में मदद करता है. 

मूंग दाल: मूंग दाल हृदय के लिए बेहतर होती है, क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं. मूंग दाल में मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलेट और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हृदय के स्वस्थ कार्य के लिए आवश्यक होते हैं. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से हृदय को बचाते हैं और धमनियों के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं. 
मूंग खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है. इसके नियमित सेवन से धमनियों का रक्त प्रवाह बेहतर बना रहता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. 

तुअर दाल: तुअर दाल में प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं.  इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से हृदय को बचाते हैं. तुअर दाल LDL यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है और HDL यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है. 

लोभिया: लोभिया में फोलेट, पोटैशियम, लोहा और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होते हैं. यह होमोसिस्टीन को कम करने में मदद कर सकता है जो हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण है. लोभिया खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है जोकि हार्ट अटैक के जोखिम को कम करता है. 

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉश बेसिन के पीछे जमी गंदगी आसानी से होगी साफ, बस अपनाएं यह तरीका
वॉश बेसिन के पीछे जमी गंदगी आसानी से होगी साफ, बस अपनाएं यह तरीका
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
क्या मुल्तानी मिट्टी की भी होती है एक्सपायरी डेट? ऐसे लगाएं पता
बार-बार जाम हो रही सिंक, इस तरीके से एकदम निकल जाएगा पानी
बार-बार जाम हो रही सिंक, इस तरीके से एकदम निकल जाएगा पानी
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?
चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है जरूरी?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget