एक्सप्लोरर

वजन बढ़ाना भी है बड़ी चुनौती, मोटे होने के लिए रोज पिएं ये जूस

वजन घटाना जितना मुश्किल है वजन बढ़ना भी उतना ही कठिन काम है. जो लोग पतलेपन के शिकार हैं उन्हें वजन बढ़ाने के लिए डाइट में इन फलों के जूस को जरूर शामिल करना चाहिए.

आजकल ज्यादातर लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो अपने पतलेपन की वजह से परेशान रहते हैं. कितनी भी कोशिश कर लें, कुछ भी खा लें, लेकिन वजन बढ़ने का नाम ही नहीं लेता है. जिन लोगों को वजन जरूरत से ज्यादा कम होता है उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी कम हो जाता है. ऐसे लोगों की इम्यूनिटी और शरीर दोनों कमजोर होने लगते हैं. ऐसे में आपको वजन को अपनी लंबाई और उम्र के हिसाब से कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो दवाओं और सप्लीमेंट्स की बजाय हेल्दी खाने और डाइट से अपना वजन बढ़ाएं. आपको वजन बढ़ाने के लिए कुछ खास फलों के जूस और शेक अपनी डाइट में शामिल करने चाहिए. जानते हैं कौन से फल हैं जिनका जूस पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है. 

1- केले का जूस- वजन बढ़ाने में केला बहुत मदद करता है. दुबले लोगों को केला खाने की सलाह दी जाती है. अगर आप दूध के साथ केला खाते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में आपके शरीर में फर्क नज़र आने लगेगा. आप रोजाना बनाना शेक पिएं. दूध और केले से बना शेक स्वादिष्ट और हेल्दी होता है. केले में कैलोरी काफी होती है और इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है.

2- आम का जूस- आम का जूस पीने से भी वजन बढ़ता है. आप आम और दूध को मिलाकर मैंगो शेक बनाकर पी सकते हैं. इसके अलावा आम के साथ अनानास को मिलाकर जूस बनाकर पी सकते हैं. इस जूस से तेजी से वजन बढ़ता है. आम और पाइनएप्पल दोनों ही हाई कैलोरी वाले फल हैं. दोनों में विटामिन सी पाया जाता है. आपको वजन बढ़ाने के लिए ये जूस जरूर ट्राई करना चाहिए.

3- एवोकाडो जूस- वजन बढ़ाने के लिए एवोकाडो एक अच्छा फल है. आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए. अगर आप एवोकाडो का जूस रोजाना पीते हैं तो इससे कुछ ही दिनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा. एवोकाडो में कैलोरी काफी ज्यादा होती है और नैचुरल फैट होता है, जिससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है. 

4- चीकू का जूस- चीकू स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद फल है. खासतौर से उन लोगों के लिए जो वजन बढ़ाना चाहते हैं. चीकू काफी मीठा और कैलोरी से भरपूर फल है. वजन बढ़ाने के लिए आप दूध और चीकू को मिलाकर शेक बनाकर पी सकते हैं. चीकू में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन और विटामिन ए पाया जाता है.

ये भी पढ़ें: केला और ओट्स से बनाएं हेल्दी नाश्ता, सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें बनाना ओट्स स्मूदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Prevent Milk From Boiling Over: दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
दूध उबलकर हर बार गैस पर गिर जाता है? अपनाएं ये आसान ट्रिक
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget