एक्सप्लोरर

डायबिटीज पीड़ितों को कोविड-19 से उबरने के बाद क्या खाना चाहिए, जानिए डाइट टिप्स

Covid-19 Recovery Diet: कोविड-19 से ठीक होने के बाद डायबिटीज पीड़ित लोगों को क्या खाना चाहिए? ये इन दिनों पूछा जानेवाला बहुत ज्यादा आम सवाल बन गया है. हमें मास्क पहनना चाहिए, नियमित हाथ धोना चाहिए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए, लेकि सबसे महत्वपूर्ण है बढ़िया संतुलित डाइट. जानिए आपके डाइट प्लान में क्या शामिल होना चाहिए.

कोविड-19 से उबर चुके या उबर रहे ज्यादातर मरीजों को थकान की शिकायत होती है. मरीज अच्छी और पौष्टिक डाइट से इस थकान पर काबू पा सकते हैं. काफी संतुलित डाइट खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद की रिकवरी को तेजी से बढ़ावा देती है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको जरूर अपनी डाइट का स्पेशल ध्यान रखना चाहिए. डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी डाइट में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स अधिक हो. ये ब्लड ग्लूकोज लेवल को संतुलित करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. उसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को शुगर, कार्बोहाइड्रेट और फैट में अधिक फूड या तला हुआ भोजन से जरूर बचना चाहिए. 

डायबिटीज मरीजों के लिए कोविड-19 से ठीक होने के बाद की डाइट
कोविड-19 से ठीक होने के बाद डायबिटीज पीड़ित लोगों को क्या खाना चाहिए? ये इन दिनों सुनाई देनेवाला बहुत ज्यादा आम सवाल है. संक्रमण के दौरान और ठीक होने के बाद बहुत सारे लोग थकान की शिकायत करते हैं और थकान प्रबंधन के लिए उचित डाइट जरूरी है. लेकिन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए आवश्यक है कि सही भोजन खाएं जिससे ब्लड शुगर लेवल काबू में रहे. इस सिलसिले में चंद डाइट टिप्स को ब्लड शुगर लेवल का प्रबंधन करने के लिए शामिल कर सकते हैं.   

1. समय पर खाएं- डायबिटीज मरीजों के लिए जरूरी है कि समय पर भोजन खाएं. उन्हें जागने के एक घंटे के अंदर कुछ खा लेने को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए. इसके अलावा, ये भी सुनिश्चित हो कि बार-बार छोटा भोजन खाया जाए. बार-बार छोटा भोजन खाने से आप ब्लड ग्लूकोज लेवल में बढ़ोतरी से बच सकते हैं. हर भोजन के बीच तीन घंटे का अंतराल रखें. 

2. प्रोटीन से भरपूर डाइट लें- अपनी डाइट में बहुत ज्यादा प्रोटीन से भरपूर भोजन शामिल करें. प्रोटीन आपकी भूख को संतुष्ट करने में मदद करता है और आपके मसल्स मास को बढ़ाता या बहाल करता है. आम तौर से प्लांट प्रोटीन जैसे राजमा, चना, दाल में शुगर की कम मात्रा होती है. डायबिटीज के लोगों को जरूर कम फैट वाले मांस जैसे अंडा, मछली और चिकन ब्रेस्ट अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए और कम फैट के दूध, दही और छेना भी उनकी डाइट में हो.

3. मोसमी फलों को खाएं- फल विटामिन्स और मिनरल्स का भरपूर स्रोत होते हैं. विटामिन्स और मिनरल्स आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा, फल एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर में भी भरपूर होते हैं. ये ब्लड शुगल लेवल को स्थिर करने में मदद करते हैं. हालांकि, डायबिटीज पीड़ितों को केला, आम, चीकू जैसे फलों से जरूर परहेज करना चाहिए.

4. साबुत अनाज शामिल करें. साबुत अनाज फाइबर में भरपूर होते हैं और उनसे ब्लड शुगर लेवल को स्थिर करने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा, अगर आपको आवश्यक विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर भोजन खाना है, तो साबुत अनाज का इस्तेमाल उपयुक्त होगा. रागी, ज्वार, बाजरा जैसे साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें.

प्राकृतिक तरीके से अपनी डाइट में जोड़ें विटामिन्स और जिंक, ये फूड हैं उपयुक्त

National Dengue Day 2021:: जानिए लक्षण, संकेत और कारण, मच्छर जनित बीमारी की कैसे करें रोकथाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Calories Burned: स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
स्वीमिंग, रनिंग या रस्सी कूद... 1 घंटे में किसमें खर्च होती है सबसे ज्यादा कैलोरी, क्या बेहतर?
Mosquito Bite Reasons: कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
कुछ लोगों को ज्यादा क्यों काटते हैं मच्छर, क्या है इसके पीछे की वजह? 
Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget