एक्सप्लोरर

National Dengue Day 2021:: जानिए लक्षण, संकेत और कारण, मच्छर जनित बीमारी की कैसे करें रोकथाम

National Dengue Day 2021:: डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए अभी तक कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. बीमारी की रोकथाम का सबसे अच्छा तरीका संक्रमित मच्छरों के काटने से बचना है. लक्षणों में अचानक से तेज बुखार, गंभीर सिर दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, गंभीर जोड़, हड्डी और मांसपेशी में दर्द, थकान, जी मिचलाना, स्किन पर रैशेज का होना शामिल है.

National Dengue Day 2021: बारिश चिलचिलाती गर्मी से राहत जरूर लाती है, लेकिन साथ में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, वायरल श्वसन रोग की शक्ल में कुछ बीमारियां भी लाती है. डेंगू का बुखार डेंगू वायरस से संक्रमित एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से होता है. दिल्ली समेत कई जगहों पर हर साल डेंगू से संबंधित मामले उजागर होते हैं. ऐसे में जरूरी है कि बीमारी और उसको रोकने के तरीके के बारे में जानें. 

लक्षण 
लक्षणों में अचानक से तेज बुखार, गंभीर सिर दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, गंभीर जोड़, हड्डी और मांसपेशी में दर्द, थकान, जी मिचलाना, स्किन पर रैशेज का होना शामिल है. ये आम तौर से संक्रमण के बाद 4-6 दिनों में शुरू होते हैं और 10 दिनों तक रह सकते हैं. लक्षण कभी-कभी हल्के होते हैं और गलती से फ्लू या अन्य वारयल संक्रमण के लक्षण समझ लिए जाते हैं. लेकिन समय पर इलाज नहीं कराने से गंभीर समस्या विकसित हो सकती है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों की तरह दूसरे या बाद में डेंगू संक्रमण डेंगू हॅमरेजिक बुखार के लिए ज्यादा खतरा समझे जाते हैं. 

जांच
डॉक्टर डेंगू संक्रमण का ब्लड टेस्ट वायरस या उससे एंटीबॉडीज की जांच करने के लिए करते हैं. लैब की जांच में मरीज के खून में ऐंटीजन IgM और IgG व प्रोटीन NS-1 देखे जाते हैं. NS-1 की मौजूदगी से मरीज के अंदर डेंगू वायरस के संक्रमण का पता चलता है. 

Covid-19 के कारण बांह में ब्लड क्लॉट्स का पहला मामला, NRI वैज्ञानिक ने किया खुलासा

Health Tips: हार्ट अटैक के खतरे को कम करना है? खाने में जरूर शामिल करें ये फल और सब्जियां

इलाज
डेंगू संक्रमण का इलाज करने के लिए कोई विशिष्ट दवा नहीं है. अगर आपको लगता है कि आपको डेंगू का बुखार है, तो आपको सिर्फ बुखार के लिए पैरासिटामॉल इस्तेमाल करना चाहिए. सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत गुप्ता की सलाह है कि दर्द निवारक, एस्पिरिन, इबुप्रोफेन, निमेसुलाइड दवाइयों से बचें. ये रक्त स्राव को खराब कर सकती हैं. आपको आराम भी करना, खूब तरल पदार्थ पीना और डॉक्टर से मुलाकात भी करना चाहिए. अगर 24 घंटे के बाद आप अस्वस्थ महसूस करने लगते हैं या बुखार ऊपर चढ़ता है, तो तत्काल आपको अस्पताल में पहुंचकर जटिलताओं की जांच करवाना चाहिए. 

बचाव
डेंगू बुखार की रोकथाम के लिए अभी तक कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. सबसे अच्छा तरीका बीमारी से बचने का संक्रमित मच्छरों द्वारा काटने से रोकना है. खुद की सुरक्षा के लिए जहां तक संभव हो सके, घनी आबादी वाले इलाकों से दूर रहें. मच्छर भगानेवाली क्रीम, मच्छर भगानेवाली तरकीबों, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. डेंगू का लक्षण नजर आने पर आप अपने डॉक्टर से बात करें. मच्छर पनपनेवाली जगहों में पानी के जमाव से बचें. अगर आपके घर में किसी को डेंगू बुखार होता है, तो खुद और परिवार के अन्य सदस्यों की मच्छरों से सुरक्षा के बारे में विशेष रूप से सतर्क रहें. संक्रमित परिवार के सदस्य को मच्छर के काटने से संक्रमण आपके घर में अन्य लोगों तक फैल सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
अगर किसी मरीज को चढ़ा दिया जाए दूसरे ग्रुप का ब्लड, तो क्या होगा?
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
घर में रखी इन सब्जियों से बढ़ाएं खून, नहीं पड़ेगी दवाओं की जरूरत!
Rib Remodeling Surgery: अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?
अपनी पसलियां क्यों तुड़वा रहीं महिलाएं, रिब मॉडलिंग सर्जरी कितनी खतरनाक?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget