एक्सप्लोरर

बच्चों की सालगिरह मनाने को लेकर सर्वे में सामने आई बात, लड़कों के लिए होता है खास इंतजाम

बच्चों के जन्म की सालगिरह मनाने पर ब्रिटेन में एक सर्वे किया गया. उससे पता चला कि लड़कों की पहली सालगिरह पर एहतेमाम किया जाता है.

नई दिल्ली: ब्रिटेन में बच्चों की सालगिरह मनाने पर एक सर्वे किया गया. सर्वे में पता चला कि लड़कों की पहली सालगिरह के सेलेब्रेशन पर विशेष इंतजाम किया जाता है जबकि लड़कियों की सालगिरह मनाने का कोई खास दिन तय नहीं होता.

सालगिरह का दिन बच्चों के लिए बहुत ही खास होता है. उस मौके पर बच्चे बहुत ज्यादा अच्छे मूड में नजर आते हैं. जैसे-जैसे उनकी पहली सालगिरह की तारीख नजदीक आने लगती है अभिभावक धूमधाम से सेलिब्रेशन की तैयारी में जुट जाते हैं. बच्चे की पहली सालगिरह को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किया जाता है. मगर क्या आप जानते हैं कि कितने प्रतिशत अभिभावक अपने बच्चों की पहली सालगिरह धूमधाम और शानदार तरीके से मनाते हैं. इस बारे में ब्रिटेन में सर्वे किया गया.

बच्चों की सालगिरह मनाने पर सर्वे

सर्वे में अभिभावकों से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने बच्चों की पहली सालगिरह मनाई है या नहीं. इसके अलावा उनसे ये भी जानने की कोशिश की गई कि आयोजन पर उन्होंने कितना खर्च किया. सर्वे में 1-18 साल की उम्र के बच्चों के 2 हजार से ज्यादा अभिभावकों ने हिस्सा लिया. जिसके बाद सर्वे रिपोर्ट के नतीजे से मालूम हुआ कि 16 फीसद ऐसे अभिभावक पाए गए, जिन्होंने पहली सालगिरह पर ही पार्टी आयोजित की जबकि 32 फीसद अभिभावकों ने जवाब दिया कि अपनी सुविधानुसार सालगिरह का सेलिब्रेशन छुट्टी वाले दिन करते हैं.

सामने आया चौंकानेवाला नतीजा

19 फीसद अभिभावकों ने बर्थडे सेलिब्रेशन को अपने घर पर ही सादगी से मनाने की बात कही. इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि उनकी मंशा पैसों की बर्बादी को रोकना होता है. रिपोर्ट में आगे बताया गया कि 18 फीसद माता-पिता परिजनों को दिखाने के लिए बर्थडे पार्टी जरूर सेलिब्रेट करते हैं. वहीं 30 फीसद अभिभावक ऐसे मिले जो, सालगिरह की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना नहीं भूलते. उन्होंने कहा कि सालगिरह को जैसे मनाया जाए उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

ये भी पढ़ें:

वास्तु शास्त्र: बिना तोड़फोड़ के सिर्फ इन पौधों से ऐसे दूर करें घर का वास्तु दोष

सेंसिटिव दांतो से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्‍खे, होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
House Cleaning Tips: घर का कौन-सा कोना सबसे पहले साफ करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं गलती
घर का कौन-सा कोना सबसे पहले साफ करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं गलती
Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget