एक्सप्लोरर

Weekend Marriage: क्या है वीकेंड मैरिज, जिसमें शादी होती है मगर आप सिंगल रह सकते हैं...

जापान के लोगों का मानना है कि शादीशुदा होने के बाद उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है, ऐसे में वीकेंड मैरिज ट्रेंड शुरू किया गया. इससे दोनों पार्टनर खुश भी रहे और पार्टनर में प्यार भी बढ़ा.

Weekend Maariage: कहते हैं शादी जन्मों जन्मों का बंधन होता है. सात फेरे लेने के बाद इंसान सात जन्मों के लिए एक दूसरे का हो जाता है.एक साथ रहना खाना-पीना, घूमना फिरना, वगैरा वगैरा. लेकिन जापान में शादी का एक ऐसा ट्रेंड चला है, जो सिर्फ वीकेंड का ही बंधन है. यहां शादी सिर्फ सैटरडे संडे का ही बंधन होता है, उसके बाद पति पत्नी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाते हैं. यह ट्रेंड जापान में काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है. इस तरीके को अपनाकर कपल्स सिंगल लाइफ का मजा उठा पा रहे हैं.

क्या है वीकेंड मैरिज

वीकेंड मैरिज ऐसी शादी है जो वीकेंड तक के लिए ही वैलिड होती है. इसमें कपल एक दूसरे के साथ वीकेंड पर रहते हैं और बाकी दिन वो एक दूसरे से अलग रहते हैं, जैसे वह शादी के पहले रहा करते थे. लोगों का मानना है कि शादीशुदा होने के बाद उन्हें पर्सनल स्पेस नहीं मिल पाता है, ऐसे में वीकेंड मैरिज ट्रेंड शुरू किया गया. इससे दोनों पार्टनर खुश भी रहे और पार्टनर में प्यार भी बढ़ा. वीकेंड मैरिज उन लोगों के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है जिनका जॉब प्रोफाइल एक दूसरे से अलग है. वर्किंग आवर भी एक दूसरे से मिलता जुलता नहीं है और तो और जॉब लोकेशन भी एक दूसरे से दूर है या दूसरे शहर में है. ऐसे कपल्स सप्ताह के अंतिम दिनों में साथ में रहकर क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं

वीकेंड मैरिज का फायदा

अक्सर ऐसा होता है कि कपल्स का लाइफस्टाइल एक-दूसरे से काफी अलग होता है, ऐसे में जब वह दोनों अलग रहते हैं तो अपने हिसाब से जिंदगी जीते हैं. इसके अलावा अलग-अलग रहने से झगड़ा होने की संभावना भी काफी हद तक कम हो जाती है. क्योंकि अक्सर जब कपल्स एक साथ रहते हैं तो दोनों को एक दूसरे की खामियां काफी नजदीकी से नजर आती है. ऐसे में बात- बात पर झगड़े और बहस होने लगते हैं, लेकिन वीकेंड मैरिज से ये सारी परेशानियां दूर हो सकती है.

जापान के लोगों का मानना है कि वीकेंड मैरिज से वो अपने करियर पर ज्यादा फोकस कर पाते हैं और हफ्ते के आखिर में फैमिली टाइम बिता कर अपने हफ्ते भर के स्ट्रेस को कम कर लेते हैं. इससे महिलाओं को ज्यादा फायदा होता है. महिलाएं खुद के लिए टाइम निकाल पाती हैं. घर की टेंशन और हस्बैंड की देखभाल से बच कर खुद को समय दे पाती हैं.

लोगों का ये भी मानना है कि जब आप लंबे समय तक दूर रहते हैं और हफ्ते में एक बार करीब आते हैं तो आपके पास एक दूसरे को बताने के लिए बहुत कुछ होता है. अच्छी और बुरी दोनों बातों को साझा कर पाते हैं. क्वालिटी टाइम बिता पाते हैं. इस तरह से एक दूसरे से नजदीकी का अनुभव होता है.रिश्ते में मिठास बढ़ती है. बॉन्डिंग स्ट्रॉन्ग होता है.

आज के दौर में लोग बहुत ही आजाद ख्याल के हैं. इस वजह से तलाक के मामले भी बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं. कई बार हस्बैंड वाइफ को एक दूसरे की कंपनी और एक दूसरे का इंटरफेरेंस पसंद नहीं आता. ऐसे में जापान के लोग वीकेंड मैरिज का फंडा शादी को लंबे वक्त तक बरकरार रखने के लिए अपना रहे हैं.

यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Soft Roti Tips: ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
ठंडी होने के बाद सूख जाती हैं रोटियां? ऐसे बनाएंगे तो शाम तक रहेंगी नरम
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Milk Boiling Tips: दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
दूध उबलने और गैस गंदी होने का झंझट खत्म! जानें 3 सीक्रेट ट्रिक्स
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget