एक्सप्लोरर

Lifestyle Tips: कहीं आप भी तो नहीं करते हर काम जल्दी-जल्दी, जाने-अनजाने घेर चुकी आपको यह दिक्कत

What is Hurry Sickness: जल्दी-जल्दी हर काम करना भी परेशानी की वजह बन सकता है. क्या है इसके पीछे का विज्ञान और जिंदगी पर इसका कितना असर, आइए जानते हैं.

क्या आपको भी हर काम जल्दी-जल्दी करने की आदत है. मतलब यह कि बाजार जाना है तो जल्दी-जल्दी और वहां से घर आना है तो भी जल्दी-जल्दी. खाना खाना है तो जल्दी-जल्दी और शादी-पार्टी में आना-जाना भी जल्दी-जल्दी. आप जल्दी-जल्दी की इस आदत को भले ही वक्त बचाने का तरीका बताएं, लेकिन आप जाने-अनजाने बड़ी दिक्कत से घिर चुके हैं. इस दिक्कत का नाम हरी सिकनेस होता है. आइए आपको इसके बारे में हर चीज बताते हैं. साथ ही, यह जानकारी भी देते हैं कि इससे आपकी लाइफस्टाइल पर क्या असर हो सकता है?

क्या होता है हरी सिकनेस?

हरी सिकनेस मनोविज्ञान की भाषा का शब्द है, जिसका जिक्र पहली बार अमेरिकन साइकोलॉजिस्ट मेयर फ्रीडमैन और रे एच. रोसेनमैन की किताब 'टाइप ए बिहेवियर एंड योर हार्ट' किया गया था. यह किताब 1985 में लिखी गई थी. गौर करने वाली बात यह है कि हरी सिकनेस कोई बीमारी नहीं है, लेकिन कई दूसरी बीमारियों की वजह बन सकती है. टाइप ए पर्सनैलिटी के लोग अक्सर हरी सिकनेस के शिकार होते हैं. किताब में बताया गया है कि हरी सिकनेस की वजह से संबंधित शख्स की हार्ट हेल्थ पर खराब असर पड़ता है. दरअसल, हरी सिकनेस से जूझ रहे लोगों का नर्वस सिस्टम हमेशा प्रेशर में काम करता है. 

कैसे लगाएं हरी सिकनेस का पता?

अब सवाल उठता है कि कोई हरी सिकनेस का शिकार है, इसका पता कैसे लग सकता है? अगर आप इतनी जल्दी-जल्दी बोलते हैं कि आपके शब्द मुंह में ही रह जाते हैं तो यह हरी सिकनेस का संकेत है. इसके अलावा हमेशा जल्दी-जल्दी भोजन करना, एक साथ कई काम करने की कोशिश, दूसरों की बात खत्म होने से पहले बीच में बोलना और किसी चीज का इंतजार करते वक्त दिक्कत होना भी हरी सिकनेस के लक्षण हैं. अगर आप इस तरह की एक्टिविटीज करते हैं तो आपको मनोचिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है.

सेहत पर क्या होता है असर?

हरी सिकनेस को लेकर नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में एक स्टडी प्रकाशित हुई. इसमें बताया गया कि टाइप ए पर्सनैलिटीज के लोगों में हाइपरटेंशन डिवेलप होने का खतरा अन्य पर्सनैलिटी के लोगों के मुकाबले 17 फीसदी ज्यादा होता है. हरी सिकनेस से पीड़ित लोगों का हार्ट रेट और ब्लडप्रेशर रेस्टिंग स्टेज में भी सामान्य से ज्यादा रहता है. अगर काफी समय तक ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट ज्यादा रहता है तो दिल पर प्रेशर बढ़ता है और हाइपरटेंशन हो सकता है. हरी सिकनेस होने का कारण लोगों की परवरिश हो सकती है. जो लोग शांत और सुकून वाले माहौल में पले-बढ़े होते हैं, उनका मन, दिमाग और नर्वस सिस्टम एकदम शांत रहता है.

यह भी पढ़ें: जिंदगी में हर कदम पर हासिल करनी है कामयाबी तो जरूर मानें चाणक्य नीति की ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget