एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: वर्कआउट के बाद रहती है बहुत थकान, दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Overexertion After Workout: जिम में घंटों एक्सरसाइज या किसी तरह का हैवी वर्काउट करने के बाद शरीर में बहुत थकान, दर्द और कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में आप इन उपायों से थकान दूर कर सकते हैं.

Exercise Side Effects: अगर आप जिम में घंटों एक्सरसाइज करते हैं और उसके बाद दिनभर थकान और कमजोरी महसूस करते हैं, तो ये एक साधारण बात है. दरअसल एक्सरसाइज करने में मसल्स टिसू डैमेज हो जाते हैं, जिससे बॉडी में थकान और दर्द का एहसास होता है. हालांकि इससे मसल्स का साइज बढ़ता है. कुछ लोगों को वर्काउट के दौरान सही डाइट नहीं लेने से भी थकान और कमजोरी महसूस होती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आपका मसल्स पेन और थकान दूर हो जाएगी.

1- बॉडी को रखें हाइड्रेट- वर्कआउट के दौरान अपने शरीर को हाइड्रेट रखें. इसके लिए आपको भरपूर पानी पीना है. एक्सरसाइज से पहले और बाद में पानी पी लें. आप अपने यूरिन के कलर से भी हाइड्रेशन लेवल को आसानी से पता लगा सकते हैं. अगर पीला यूरिन आ रहा है तो आपको पानी पीने की जरूरत है. ऐसा करने से आपको ज्यादा थकान नहीं होगी.

2- मसाज करें- जब आप शुरु में हैवी वर्कआउट करते हैं तो इससे मसल्स और शरीर में दर्द या ऐंठन जैसी महसूस होती है. इससे आपको तकलीफ रहती है. मसल्स पेन से आराम पाने के लिए आप बॉडी मसाज करें, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही होगा और दर्द या सूजन से आराम मिलेगा.

3- कम्प्रेसन- अगर आप जिम जाते हैं तो ध्यान रखें कि हमेशा टाइट कपड़े या जिम वियर पहन कर ही वर्कआउट करें. इससे नसों में धीमी गति से खून दौड़ता है और आपको थकान कम महसूस होती है. जिम वाले कपड़े पहनकर एक्सरसाइज करने से आप अच्छी तरह वर्कआउट कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सुबह उठकर करें ये 3 काम, मोटापा हो जाएगा गायब

4- भरपूर नींद लें- वर्कआउट से होने वाली थकान को दूर करने के लिए आप बॉडी को रिलेक्स करने का समय दें. जब आप वर्कआउट करते हैं जो बॉडी एक कैमिकल रिलीज करती है और जब आप नींद ले रहे होते हैं तब आपकी बॉडी इस केमिकल को और तेजी से बनाती है. वर्कआउट करने वाले लोगों को दिन में कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. इससे थकान दूर होगी और मसल्स बनने की प्रक्रिया तेज होगी.

5- हेल्दी और छोटे मील लें- वर्कआउट के बाद तेजी से भूख लगती है. इसलिए आपको छोटे-छोटे लेकिन जल्दी जल्दी मील लेने चाहिए. हां इस बात का भी ख्याल रखें कि आप जो खा रहे हैं वो हेल्दी होना चाहिए. जिम में वर्कआउट करने के 30 मिनट बाद ही कुछ प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें. आप हर 2 घंटे में कुछ जरूर खाएं. इससे थकान कम महसूस होगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Diet: वजन घटाना है को खाएं इस आटे की रोटी, मोटापा हो जाएगा कम

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में मेहमान आने वाले हैं, 20 मिनट में तैयार होने वाली ये हैं 5 डिश
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं आएगा एक भी मच्छर, ये घरेलु उपाए आएंगे काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?
छोले भटूरों के लिए बटला या छोला, किससे बेहतरीन बनती है डिश?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम

Embed widget