एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: सुबह उठकर करें ये 3 काम, मोटापा हो जाएगा गायब

Belly Fat Weight Loss Tips: अगर आपको वजन घटाना है तो सुबह कुछ हेल्दी आदतों को जरूर अपनाएं. इससे मोटापा कम करने में मदद मिलेगी. इन 3 आदतों को अपने रुटीन का हिस्सा बना लें.

Belly Fat Weight Loss Tips: आप सुबह (Morning) उठकर अपने दिन की शुरुआत जिस तरह से करते हैं दिनभर वैसा ही महसूस करते हैं. आपको अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए. इससे वजन घटाने में भी मदद मिलेगी. सुबह आप जैसी डाइट लेते हैं जो काम करते हैं उसका असर दिनभर रहता है, इसलिए कहा जाता है कि सुबह उठकर ढ़ेर सारा पानी पीना (Drink Water) चाहिए. व्यायाम करना चाहिए. इससे आपको वेट कंट्रोल करने में मदद मिलेगी. एक बात आप ध्यान कर लें कि वजन बढ़ने में सालों लगते हैं तो घटाने में भी उतना ही वक्त लगेगा. आप चाहें कि 1-2 महीने में एकदम पतले-दुबले हो जाएं, तो थोड़ा मुश्किल है. मोटापा कम करने के लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है. इसके साथ हेल्दी रुटीन को भी फॉलो करना होता है. आज हम आपको सुबह की ऐसी 3 आदतें बता रहे हैं जो आपके वजन को कम करने में मदद करती हैं. आपको इन्हें जरूर अपनाना चाहिए.

1- सुबह गर्म पानी पीएं- वजन घटाने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठकर गर्म पानी पीने की आदत बना लें. सुबह गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है. आयुर्वेद में भी ये बात कही गई है कि सुबह 2 कप गुनगुना पानी पीने से आपका शरीर पूरे दिन ऊर्जावान रहता है. गर्मियों में भी सुबह की शुरुआत गुनगुना पानी से ही करनी चाहिए. आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू या शहद मिलाकर भी पी सकते हैं. इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

2- सुबह थोड़ी देर व्यायाम करें- मोटापा कम करने के लिए आपको सुबह वर्क आउट जरूर करना चाहिए. सुबह एक्सरसाइज करने से जमा फैट कम होता है और आप जल्दी पतले होते हैं. इसलिए आपको अपनी मॉर्निंग हैबिट में एक्सरसाइज या योग को जरूर शामिल करना चाहिए. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. सुबह व्यायाम करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और बीमारियों से दूर करने में मदद मिलती है. 

3- सुबह कुछ हेल्दी खाएं- आपको ऐसा नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्वों शामिल हों. आपकी नाश्ते की थाली में प्रोटीन और फाइबर सही मात्रा में शामिल हों. हाई प्रोटीन और फाइबर वाला खाना खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे वजन घटाने में मदद मिलती है. आप नाश्ते में अंडे, दूध, ड्राईफ्रूट्स, स्प्राउट्स, ब्राउन ब्रेड, शेक, स्मूदीज शामिल कर सकते हैं. इससे मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है और कैलोरीज बर्न करने में भी मदद मिलेगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: ग्रीन टी पीने का सही समय और तरीका क्या है, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026:15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
15 अगस्त पर हर भारतीय को करने चाहिए ये 15 संकल्प, पढ़ें पूरी लिस्ट
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget