एक्सप्लोरर

Expiry Date: एक्सपाइरी डेट खत्म होने के बाद भी खराब नहीं होती हैं ये चीजें, जानिए लिस्ट

Products After Expiration: आपके घर में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं जो एक्सपाइरी डेट निकलने के बाद भी एक्सपायर नहीं होती हैं. आप इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके इस्तेमाल कर सकते हैं.

Food After Expiry: आजकल लोग पैक्ड चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिन पर एक्सपाइरी डेट लिखी होती है. एक्सपाइरी डेट निकलने के बाद चीजों का इस्तेमाल करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए ऐसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए. लोग एक्सपाइरी डेट देखकर चीजों को फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ चीजों की एक्सपाइरी डेट निकल जाने के बाद भी चीजें खराब नहीं होती हैं. आपकी रसोई में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं. जिनका इस्तेमाल आप एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद भी कर सकते हैं. अगर आप इन चीजों को अच्छी तरह से स्टोर करेंगे तो इन्हें सालों इस्तेमाल कर सकते हैं.

शहद- अगर आप शहद को किसी एयरटाइट डब्बे में बंद करके रखते हैं तो ये सालों खराब नहीं होता है. शहद में कम अम्लीय पीएच होता है जिससे बैक्टीरिया पैदा नहीं होते हैं. कई बार शहद पुराना होने पर जम जाता है, लेकिन आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

सिरका- खाने में सिरका का इस्तेमाल किया जाता है. अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए भी सिरका का इस्तेमाल किया जाता है. आप गर्मी में विनेगर वाली प्याज खा सकते हैं. इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं. 

नमक- भले ही नमक के पैकेट पर एक्सपाइरी डेट लिखी हो, लेकिन नमक खराब नहीं होता है. फिर चाहे सफेद नमक हो, काला नमक हो या फिर सेंधा नमक हो. आप नमक को लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं. 

चीनी- चीनी को भी आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे चीनी के पैकेट्स पर कई बार 2 साल तक की एक्सपाइरी डेट लिखी होती है. अगर चीनी को ठीक से स्टोर करें तो ये सालों खराब नहीं होती है. इसे हमेशा सूखे और साफ जार में रखें. 

पास्ता- अगर नमी से दूर रखा जाए तो पास्ता भी लंबे समय तक खराब नहीं होता है. पास्ता को सालों किसी एयर टाइट कंटेनर में रखने पर भी ये खराब नहीं होता है. हां आपको पास्ता को कीड़े लगने से बचाना है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

लौकी के छिलकों को फेंकने से पहले जरूर सोचें, सेहत को होंगे ढेरों फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Easy Garlic Peeling Trick : इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत
इस ट्रिक से 30 सेकेंड में छिल जाएगा पूरा लहसुन, नहीं पड़ेगी चाकू की जरूरत
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget